Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें

Vivo ने घोषणा की है कि वह भारतीय बाजार में अपने Turbo सीरीज में नए स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G को 15 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 14:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 Pro 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Vivo T5 Pro 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर से लैस होगा।

Vivo T5 Pro 5G में ड्यूल रियर कैमरा होगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने घोषणा की है कि वह भारतीय बाजार में अपने Turbo सीरीज में नए स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G को 15 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। आगामी T5 Pro 5G में परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप का शानदार अनुभव प्रदान किया जाएगा। T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर और 9020mAh की बैटरी से दी जाएगी। यहां हम आपको Vivo T5 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T5 Pro 5G कब होगा लॉन्च

Vivo भारतीय बाजार में 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Vivo T5 Pro 5G Features & Specifications

Vivo T5 Pro 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑप्टिमाइज्ड OriginOS 6 के साथ आएगा। यह फोन स्मूथ मल्टीटास्किंग, स्टेबल परफॉर्मेंस और आसान डेली उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। T5 Pro 5G एक हाई-परफॉर्मेंस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इस फोन में बेहद स्मूथ गेमिंग कैपेसिटी मिलेगी, जिससे यह गेमिंग लवर्स को काफी पसंद आएगा। यह फोन 9020mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि एक बार चार्ज होकर पूरे दिन आसानी से चल सकती है। कंपनी इस फोन को सबसे स्लिम 9020mAh बैटरी वाले फोन के तौर पर प्रमोट कर रही है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी द्वारा लाइव की गई माइक्रोसाइट में फोटो के अनुसार, T5 Pro 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, क्योंकि फोटो में दो कैमरा लैंस नजर आ रहे हैं। इसके अलावा यह फोन कम से कम दो कलर विकल्पों में भी उपलब्ध हो सकता है, क्योंकि पोस्टर में फोन दो कलर में नजर आएगा। वीवो की X पर पोस्ट के अनुसार, T5 Pro 5G बेहतरीन गेमिंग अनुभव के लिए 120FPS तक की गेमिंग कैपेसिटी और 7000mm वेपर कूलिंग चैंबर के साथ आएगा।  यह स्मार्टफोन पावर, स्पीड और स्टेबलिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.