Vivo T4 Pro 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास बात

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T4 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4 Pro में 6.77 इंच की FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo T4 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo T4 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo T4 Pro में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T4 Pro लॉन्च कर दिया है। T4 Pro में 6.77 इंच की FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। T4 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo T4 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T4 Pro Price

Vivo T4 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। यह फोन नाइट्रो ब्लू और ब्लेज गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए 28 अगस्त से Flipkart, वीवो की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा, वहीं 3,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

Vivo T4 Pro Specifications

Vivo T4 Pro में 6.77 इंच की FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ Adreno 722 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB/12GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इस फोन में इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो T4 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का IMX882 3x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.53 मिमी, चौड़ाई 76.96 मिमी, मोटाई 7.53 मिमी और वजन 192 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.