Vivo T4 Lite 5G की कल से शुरू होगी बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इसमें 6.74 इंच HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1,600 × 720 पिक्सल्स का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2025 22:31 IST
ख़ास बातें
  • T4 Lite 5G की 2 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री शुरू होगी
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इसमें 6.74 इंच HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले दिया गया है

इसे प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने हाल ही में भारत में T4 Lite 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। T4 Lite 5G की 2 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री शुरू होगी। 

Vivo T4 Lite 5G का प्राइस
Advertisement

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। इसे Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड से इसे खरीदने पर पांच प्रतिशक का कैशबैक मिल सकता है। इसे प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

T4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इसमें 6.74 इंच HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1,600 × 720 पिक्सल्स का है। यह 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 6300 दिया गया है। इसमें 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। 
Advertisement

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.4 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 167.3 x 76.95 x 8.19 mm और भार लगभग 202 ग्राम का है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.