Vivo T3 Ultra फोन 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ सितंबर में होगा लॉन्च!

Vivo T3 Ultra के लॉन्च से पहले इसके प्राइस, स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 18:17 IST
ख़ास बातें
  • फोन संभावित रूप से MediaTek Dimensity 9200+ SoC से लैस हो सकता है।
  • इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • धूल और पानी से बचाव के लिए कंपनी इसमें IP68 रेटिंग दे सकती है।

Vivo T3 Pro 5G (फोटो में) के बाद अपकमिंग Vivo T3 Ultra फोन सीरीज का अगला एडिशन होगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी T3 स्मार्टफोन सीरीज में हाईएंड स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra को जल्द लॉन्च कर सकती है। इस फोन को कई सर्टीफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। लेटेस्ट लीक में पता चलता है कि फोन की लॉन्च टाइमलाइन क्या रह सकती है, और यह कौन से स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। इतना ही नहीं, फोन की प्राइसिंग डिटेल्स भी सामने आई हैं। यह अपकमिंग फोन Vivo T3 Pro के बाद इस सीरीज में अगला एडिशन होने जा रहा है। Vivo T3 Pro को कंपनी ने भारत में 27 अगस्त को लॉन्च किया था। 

Vivo T3 Ultra के लॉन्च से पहले इसके प्राइस, स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी जानकारी सामने आई है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन सितंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से इसके प्राइस के बारे में भी जानकारी दी है। 
Advertisement

टिप्स्टर के मुताबिक, फोन भारत में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है। कीमत 30,999 रुपये हो सकती है। वहीं फोन का 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट क्रमश: Rs. 32,999 और Rs. 34,999 में लॉन्च हो सकता है। इसे Frost Green और Luna Grey कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। वहीं, एक अन्य टिप्स्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) के मुताबिक फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये हो सकती है। 

Vivo T3 Ultra Features (Expected)
Vivo T3 Ultra के स्पेसिफिकेशंस भी यहां सामने आए हैं। फोन संभावित रूप से MediaTek Dimensity 9200+ SoC से लैस हो सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। रियर में यह 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 सेंसर के साथ आ सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए कंपनी इसमें IP68 रेटिंग दे सकती है। 

फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है, और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। Vivo T3 Ultra में 5,500mAh बैटरी कैपिसिटी हो सकती है जिसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर शामिल हो सकता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo T3 Ultra, Vivo T3 Ultra Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.