Vivo T3 Pro 5G की सेल आज से शुरू, 3 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन

Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल है।

Vivo T3 Pro 5G की सेल आज से शुरू, 3 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है।

ख़ास बातें
  • Vivo T3 Pro 5G के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
  • Vivo T3 Pro 5G की खरीद पर 3,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं।
  • Vivo T3 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Vivo का नया मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo T3 Pro 5G आज से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन बीते महीने के आखिर में बाजार में लॉन्च किया गया था। T-सीरीज स्मार्टफोन में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5500mAh की बैटरी दी गई है। आइए Vivo T3 Pro 5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo T3 Pro 5G Price


कीमत की बात करें तो Vivo T3 Pro 5G के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। आज से यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Vivo की ऑफिशियल साइट और Flipkart पर उपलब्ध हो गया है। बैंक ऑफर में ग्राहक HDFC और ICICI बैंक कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। बोनस के साथ 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर शामिल है।


Vivo T3 Pro 5G Specifications


Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक और HDR10+ है। इस स्मार्टफोन में Adreno 720 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो T3 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। स्टीरियो स्पीकर से लैस यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और छींटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 7.49 मिमी / 7.99 मिमी (लेदर) और वजन 180 ग्राम से 190 ग्राम तक है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »