Vivo T3 Ultra की गिरी कीमत, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा डिस्काउंट

Vivo T3 Ultra खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका तगड़ा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T3 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo T3 Ultra में 5500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Ultra खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका तगड़ा साबित हो सकता है। वीवो ने आधिकारिक स्तर पर Vivo T3 Ultra की कीमत में कटौती की घोषणा की है। T3 Ultra की कीमत 2,000 रुपये गिरी है। ग्राहक इस फोन को डिस्काउंट के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीद सकते हैं। आइए Vivo T3 Ultra पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo T3 Ultra Offers & Price


Vivo T3 Ultra के8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट पर 2 हजार रुपये कीमत में कटौती हुई है, जिसके बाद बाद यह फोन 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं 8+256GB स्टोरेज वेरिएंट 2 हजार रुपये कीमत में कटौती के बाद 29,999 रुपये में मिल रहा है और 12+256GB स्टोरेज वेरिएंट 2 हजार रुपये कीमत में कटौती के बाद 31,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि बीते साल सितंबर में Vivo T3 Ultra के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।


Advertisement
Vivo T3 Ultra Specifications


Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 9200+ 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए T3 Ultra के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.1 मिमी, चौड़ाई 74.93 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और वजन 192 ग्राम है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।  इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • IP68 Rating
  • Good performance
  • Bad
  • Bloatware
  • Overheats during intensive use
  • Inconsistent wide-angle sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.