10 हजार से भी सस्ता मिल रहा Vivo T3 Lite 5G, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

Flipkart पर इस वक्त सेल चल रही है, जिसमें Vivo T3 Lite 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

10 हजार से भी सस्ता मिल रहा Vivo T3 Lite 5G, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo T3 Lite 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Vivo T3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है।
  • Vivo T3 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है और आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस वक्त सेल चल रही है, जिसमें Vivo T3 Lite 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के बाद तगड़ी डील मिल सकती है। आइए Vivo T3 Lite 5G पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo T3 Lite 5G Price & Offers


Vivo T3 Lite 5G का 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो AXIS Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 625 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,874 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 9,950 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।


Vivo T3 Lite 5G Specifications 


Vivo T3 Lite 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 × 720 पिक्‍सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 840 निट्स तक है। T3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB या 6GB LPDDR4x RAM और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो T3 Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी पोर्ट है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और छींटों से बचाव सुनिश्चित होता है। T3 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  2. ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा
  3. Vivo X300 FE समेत Rs 7 हजार तक महंगे हो गए कंपनी के ये स्मार्टफोन!
  4. Prime Video पर विज्ञापन दिखाना Amazon को पड़ा भारी! कोर्ट पहुंचा मामला
  5. ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
  6. iPhone 17 Pro, Pro Max खरीदें 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart GOAT सेल में आ रहा धमाका ऑफर
  7. 36 घंटे चलने वाले Sennheiser क्लिप-ऑन ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स
  8. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  9. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »