Vivo T3 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मार्च 2024 17:03 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity सीरीज का प्रोसेसर होगा
  • यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T2 की जगह लेगा
  • Vivo T3 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है

इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 20,000 रुपये का हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T3 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर एक अलग माइक्रोसाइट पर Vivo की T सीरीज के इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसमें MediaTek Dimensity सीरीज का प्रोसेसर होगा।  

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए  Vivo T2 की जगह लेगा। कंपनी ने एक मीडिया इनवाइट के जरिए बताया है कि T3 5G को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश होगा। इसमें एक Sony का सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसे ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 20,000 रुपये का हो सकता है।  
Advertisement

इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि Vivo T3 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं। यह वर्चुअल RAM के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 लेंस, 2 मेगापिक्सल का लेंस और फ्लिकर सेंसर दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 44 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

पिछले महीने Vivo ने Y100t को लॉन्च किया था। इसमें 6.64 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है। कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने चीन में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,449 (लगभग 17,650 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,649 (लगभग 19,310 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का का CNY 1,849 (लगभग 21,660 रुपये ) है। यह Snowy White, Far Mountain Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 दिया गया है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.