64MP कैमरा वाला Vivo T15G फोन भारत में मार्च में होगा लॉन्च!

आगामी Vivo T1 स्मार्टफोन में दो रैम और दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिल सकते हैं, जो कि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T1 में मिल सकता है 12 जीबी रैम वेरिएंट
  • Snapdragon 778G प्रोसेसर से लैस होगा फोन
  • फोन में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
Vivo T1 के भारत लॉन्च के साथ-साथ स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी ऑनलाइन सामने आई हैं। टिप्सटर के मुताबिक, यह स्मार्टफोन भारत में आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। वीवो टी1 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आएगा, लेकिन इसमें 12 जीबी रैम वेरिएंट भी दिया जाएगा। पिछले महीने सामने आई रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि वीवो टी सीरीज़ भारत में मौजूदा वीवो वाई सीरीज़ को रिप्लेस करने वाली है। वीवो टी1 को पिछले साल अक्टूबर महीने में चीन में Vivo T1x स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था।

91Mobiles की रिपोर्ट में टिप्सटर मुकुल शर्मा के कॉलेब्रेशन में जानकारी दी गई है कि Vivo T1 स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा। आगामी Vivo स्मार्टफोन में दो रैम और दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिल सकते हैं, जो कि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगा। मुकुल शर्मा ने यह भी उल्लेख किया है कि फोन में एक 12 जीबी रैम का वेरिएंट भी मिलेगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में यह जरूर उल्लेख किया गया है कि यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जो कि पिछले साल के चीनी वेरिएंट के समान होगा।

दिसंबर में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि वीवो टी1 सीरीज़ भारत में वीवो वाई सीरीज़ को रिप्लेस करेगी।
 

Vivo T1 specifications

वीवो टी1 फोन चीन में अक्टूबर में लॉन्च हो चुका है और माना जा रहा है कि स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन चीनी वेरिएंट के समान हो सकते हैं। चीनी वेरिएंट डुअल-सिम (नैनो) वीवो टी1 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है और इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी1 फोन  में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000एमएएच की है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.70x76.68x8.49mm और भार 192 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Very good battery life
  • Capable SoC
  • Android 12 out of the box
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo T1, Vivo T1 Specifications, Android 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.