Rs 20,000 से कम की कीमत में आएगा Vivo T1 5G, लाइव तस्वीरें और कैमरा सैम्पल्स लीक

वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T1 5G का भारतीय वेरिएंट स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा
  • वीवो टी1 5जी का चीनी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस था
  • फोन में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट

फोन के बैक में मिल सकता है रेनबो बैक पैनल

Vivo T1 5G की लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। फोटो में फोन उसी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच के साथ देखा जा सकता है, जो कि Vivo के प्रोमो वीडियो में देखा गया था। इसके अलावा, फोन के रीटेल बॉक्स की कुछ तस्वीरें और कैमरा सैम्पल्स भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। चीनी टेक कंपनी ने स्मार्टफोन के कैमरा को लेकर जानकारी दी है कि यह लो-लाइट कंडिशन में भी शानदार काम करेगा। कंपनीने फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और फीचर्स की जानकारी 9 फरवरी भारत लॉन्च  से पहले शेयर की है। वीवो टी1 5जी फोन के भारतीय वेरिएंट के अब-तक टीज़ किए गए डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से इशारा मिलता है कि यह फोन अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुए फोन के चीनी वेरिएंट्स से अलग होगा।

Vivo T1 5G स्मार्टफोन की कथित लाइव तस्वीरों को टिप्सटर ईशान अग्रवाल द्वारा शेयर किया गया है। इसमें फोन के बैक पैनल को रेनबो इफेक्ट में देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच देखा जा सकता है। कैमरा शॉट्स और रीटेल बॉक्स की तस्वीरों को टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा लीक किया गया है। टिप्सटर का दावा है कि यह फोन 'कैमरा क्षमता में बेहद ही शानदार होने वाला है'।

Vivo ने पिछले हफ्ते प्रोमो वीडियो ज़ारी करते हुए कम रोशनी में फोन की क्षमता और “Turbo” परफोर्मेंस की जानकारी को हाइलाइट किया था। वीवो का दावा है कि आगामी स्मार्टफोन इस सेगमेंट का सबसे तेज़ फोन होगा। वहीं, टिप्सटर मुकुल शर्मा ने इससे पहले एक तस्वीर ट्वीट की थी और दावा किया था कि डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 400,000 प्वाइंट्स प्राप्त किए हैं।

इसके बाद वीवो ने खुलासा करते हुए ट्वीट किया कि वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, कंपनी ने ट्वीट करके यह भी जानकारी दी कि यह फोन “Turbo Screen” के साथ आएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि यह 20,000 रुपये की कीमत के अंदर सबसे पतला 5जी फोन होगा।
Advertisement

वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Vivo T1 5G specifications (expected)

लीक डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के आधार पर खुलासा होता है की वीवो टी1 5जी फोन का भारतीय वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से अलग होगा। वीवो टी1 5जी फोन का डिज़ाइन Vivo T1 (चीनी वर्ज़न) और Vivo T1x जैसा होने वाला है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि चीनी वेरिएंट से अलग होगा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस था।


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Very good battery life
  • Capable SoC
  • Android 12 out of the box
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.