Vivo S7 को लेकर मिली ये अहम जानकारियां, तस्वीरें हुई लीक

Vivo S7 के मार्केटिंग कंटेंट को दिखाने वाली दो तस्वीरें वीबो पर लीक हुई हैं। उनमें से एक नए स्मार्टफोन पर सेल्फी-फोकस्ड फीचर्स की जानकारी देती है और इसके बैक पैनल की झलक दिखाती है, जिसमें ब्लू फिनिश है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 13:37 IST
ख़ास बातें
  • हल्के वज़न वाले डिज़ाइन और पहले से बेहतर सेल्फी कैमरा की मिली जानकारी
  • 5G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है आगामी वीवो स्मार्टफोन
  • मौजूदा Vivo S6 स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा वीवो एस7

Vivo S7 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Vivo S7 की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे पता चलता है कि कंपनी की S-सीरीज़ में जल्द ही एक नया फोन जुड़ने वाला है। जहां एक ओर चीनी कंपनी ने नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, वहीं, दूसरी ओर इसकी तस्वीरों का ऑनलाइन लीक होना इसके लॉन्च की ओर इशारा कर रही हैं। वीवो एस7 को Vivo S6 के अपग्रेड के रूप में देखा जा रहा है, जिसे इस साल अप्रैल में 5G सपोर्ट और क्वाड कैरमा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। पिछले मॉडल के समान, Vivo S7 में भी 5जी कनेक्टिविटी शामिल होगी। लीक हुई तस्वीरों से स्मार्टफोन के डिज़ाइन की भी झलक देखने को मिलती है।

Vivo S7 के मार्केटिंग कंटेंट को दिखाने वाली दो तस्वीरें वीबो पर लीक हुई हैं। उनमें से एक नए स्मार्टफोन पर सेल्फी-फोकस्ड फीचर्स की जानकारी देती है और इसके बैक पैनल की झलक दिखाती है, जिसमें ब्लू फिनिश है। दूसरी तस्वीर, जो पहली तस्वीर का क्राप किया हुआ वर्ज़न है, इसके लाइट वेट बिल्ड का सुझाव देती है।

क्योंकि Vivo ने नए स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए इन तस्वीरों और इनसे मिली जानकारी को फिलहाल के लिए केवल लीक मात्र मानना समझदारी होगी।
 

हालांकि एक हालिया रिपोर्ट ने अगस्त में एक नया वीवो S-सीरीज़ फोन लॉन्च होने का सुझाव दिया था, जो कि Vivo S7 के अलावा और कोई नहीं हो सकता है। नए फोन में 5जी कनेक्टिविटी के साथ ही पिछले मॉडल की तरह क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। इसके अलावा, इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट होने का अनुमान है।
Advertisement

Vivo S6 पर वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया था, लेकिन आगामी Vivo S7 के होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि वीवो इस फोन पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S7, Vivo S7 Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.