Vivo S6 क्वाड कैमरा सेटअप और 5G सपोर्ट के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo S6 में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीवो एस6 में 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2020 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S6 में 18 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल है
  • फोन है सीपीयू टर्बो, कूलिंग टर्बो, गेम टर्बो आदि फीचर्स से लैस
  • 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है वीवो एस6

Vivo S6 Android 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर काम करता है


Vivo S6 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट, एक्सिनॉस प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा के साथ लॉन्च हो गया है। फोन में एक वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाला डिस्प्ले है और यह एक बड़ी 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस है। वीवो एस6 में कंपनी ने 3.5 मिलिमीटर ऑडियो जैक को बरकरार रखा है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन सीपीयू टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो, गेम टर्बो और एआरटी++ टर्बो जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

Vivo S6 price
वीवो एस6 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। चीन में इसकी कीमत 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के लिए 2,698 युआन (लगभग 28,700 रुपये) है। फोन का 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 2,998 युआन (लगभग 31,900) रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 3 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे वीवो चाइना की आधिकारिक साइट, JD.com और कुछ अन्य प्रमुख रिटेलर्स की वेबसाइटों के जरिए खरीद सकेंगे। Vivo S6 स्वान लेक, डेन्यूब और जैज़ ब्लैक विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

Vivo S6 specifications
डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस6 एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 408ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। फोन में 2.26 गीगाहर्ट्ज़ एक्सिनॉस 980 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह 8 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा पर आते हैं। Vivo S6 में एफ/1.79 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन में 4K वीडियो शूटिंग, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, पैनोरमा, डायनामिक फोटो, एआर क्यूट शूट, शॉर्ट वीडियो, प्रोफेशनल मोड, स्लो मोशन और टाइम-लैप फोटोग्राफी आदि फीचर्स शामिल हैं। वीवो एस6 के फ्रंट में एफ/2.08 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo S6 में 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। बता दें कि इसके पिछले वर्ज़न Vivo S5 में कंपनी ने 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया था। फोन का आयात 161.16x74.66x8.68 मिलिमीटर है और इसका वज़न लगभग 181 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G सपोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.1 आदि शामिल हैं। डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है और वीवो एस6 फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। वीवो का दावा है कि पिछले मॉडल की तुलना में Vivo S6 का कूल टर्बो फोन को 10 प्रतिशत अधिक ठंडा रखता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.