Vivo S6 5G की टीज़र वीडियो जारी, डिज़ाइन की मिली झलक

Vivo S6 5G की प्रोमो वीडियो में फोन और एक पंख के बीच तुलना करता है, जिसमें एक अज्ञात वस्तु के खिलाफ फोन को वज़न मापने वाली मशीन पर दिखाया गया है। यह साफ संकेत देता है कि Vivo S6 5G का वज़न काफी कम होगा।

Vivo S6 5G की टीज़र वीडियो जारी, डिज़ाइन की मिली झलक

Vivo S6 5G चीन में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Vivo S6 5G में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा
  • फोन में होगा वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच वाला डिस्प्ले
  • वीवो एस6 5जी दो रंग के विकल्पों के साथ 31 मार्च को लॉन्च होगा
विज्ञापन
Vivo ने अपने Weibo पेज पर आगामी Vivo S6 5G स्मार्टफोन का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है और यह वीडियो स्मार्टफोन के डिस्प्ले के साथ-साथ फोन के रंग विकल्पों की पुष्टि करता है। वीडियो फोन के फ्रंट, बैक और साइड्स को दिखाता है लेकिन टॉप और बॉटम को नहीं। वीडियो में चारों ओर पंख उड़ रहे हैं, फोन के हल्के वज़न की ओर इशारा करते हैं। Vivo S6 5G स्मार्टफोन 31 मार्च को लॉन्च होगा, जो कंपनी ने हाल ही में अपने वीबो पेज पर एक पोस्टर के जरिए बताया था।

चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट पर साझा किया गया 30-सेकंड का प्रोमो वीडियो विवो एस6 5जी और एक पंख के बीच तुलना करता है, जिसमें एक अज्ञात वस्तु के खिलाफ फोन को वज़न मापने वाली मशीन पर दिखाया गया है। यह साफ संकेत देता है कि Vivo S6 5G का वज़न काफी कम होगा। वीवो एस6 5जी के फ्रंट शॉट में सेल्फी कैमरा और पीछे की ओर गोल आकार का कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है, जो कंपनी द्वारा पहले भी टीज़ किया जा चुका है।

रंग विकल्पों की बात करें तो, Vivo S6 5G एक नीले रंग की ग्रेडिएंट और एक हल्के गुलाबी ग्रेडिएंट विकल्प में आएगा। पीछे के सर्कुलर मॉड्यूल में चार कैमरों का सेटअप देखा जा सकता है। यह उम्मीद की जा रही है कि इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन का होगा। इसके अलावा इसमें 8-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। सेल्फी कैमरा 32-मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन का हो सकता है।

हालांकि स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। अटकलें लगाई जा रही है कि Vivo S6 5G में 6.44-इंच का फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। यह एंड्रॉयड 10 के साथ आ सकता है। इसके अलावा यह भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। एक गीकबेंच लिस्टिंग ने वीवो एस6 5जी को Exynos 980 चिपसेट के साथ दिखाया गया है।

Vivo S6 5G को चीन में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा जैसा कि कंपनी ने वीबो पर एक पोस्टर के जरिए बताया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Water Resistantहां
Heart Rate Monitorहां
Compatible DevicesiOS and Android
Battery Life (Days)7
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  4. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  5. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  6. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  7. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  8. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  9. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  10. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »