Vivo S6 5G होगा 31 मार्च को होगा लॉन्च, Vivo ने किया ऐलान

Vivo S6 5G को 31 मार्च को लॉन्च किया जाना है। वीवो का यह इवेंट ऑनलाइन आयोजित होगा या ऑफलाइन, यह साफ नहीं है।

Vivo S6 5G होगा 31 मार्च को होगा लॉन्च, Vivo ने किया ऐलान

Vivo S6 में होगा 5जी सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Vivo S6 5G होल-पंच डिज़ाइन के साथ आ सकता है
  • सेल्फी फोकस होगा वीवो एस6 5जी स्मार्टफोन
  • Vivo S6 5G पहले चीनी मार्केट में होगा लॉन्च
विज्ञापन
Vivo S6 5G फोन 31 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। Vivo ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए इसकी पुष्टि की। इस पोस्ट में एक पोस्टर साझा किया गया है जो बताता है कि वीवो एस6 5जी फोन 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Vivo S5 का सक्सेसर होगा, जो पिछले साल चीन में लॉन्च हुआ था। वीवो एस6 5जी के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि यह पहले ही साफ हो गया है कि यह फोन सेल्फी फोकस्ड होगा। कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक टीज़र वीडियो शेयर किया था, जिसमें लिखा था- #5G सेल्फी फोन वीवो एस6।

Vivo ने अपने वीबो अकाउंट इमेज में Vivo S6 5G की तस्वीर को इस्तेमाल किया है। इसके मुताबिक 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह पोस्टर ज्यादा कुछ नहीं बताता, लेकिन इस पर एक 'S' आकार है, जो देखने में फोन के एज की तरह लगता है। हालांकि यह S सीरीज़ की ब्रांडिंग भी हो सकती है। वीवो ने यह पुष्टि नहीं की है कि वह ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने वाली है, या ऑफलाइन।

कंपनी ने वीबो पर एक और तस्वीर साझा की है। जिसमें एक शख्स पर सीधे सूरज की रोशनी के कारण वह ब्लर दिख रहा है। फैन्स का कहना है कि तस्वीर में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि चीनी एक्टर Liu Haoran है। संभावना जताई जा रही है कि यह अभिनेता वीवो एस6 5 जी के ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं और लॉन्च के दौरान यह प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा भी बन सकते हैं।

इससे पहले वीवो द्वारा साझा टीज़र में पूछा गया था कि "क्या आप फास्ट स्पीड के लिए तैयार हैं?' 'स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस' और 'डुअल-मोड 5जी' (अनुवाद)। यह इशारा है कि यह फोन एसए और एनएसए दोनों नेटवर्क पर 5जी सपोर्ट करेगा।

इसका पिछला वर्ज़न Vivo S5 भी सेल्फी फोकस्ड फोन था जिसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर दिया गया था। इसमें होल-पंच डिज़ाइन दिया गया था और हो सकता है कि वीवो एस6 5जी में भी इस डिज़ाइन का इस्तेमाल किया जाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »