Vivo S50 Pro Mini के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2527A के साथ लिस्टिंग हुई है। इसे सिंगल-कोर टेस्टिंग में 2,778 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 9,344 प्वाइंट का स्कोर मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 23:48 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्टिंग हुई है
  • यह Vivo S30 Pro Mini की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo S50 Pro Mini जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। यह Vivo S30 Pro Mini की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। यह Vivo S30 Pro Mini की जगह लेगा। 

हालांकि, कंपनी ने Vivo S50 Pro Mini के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2527A के साथ लिस्टिंग हुई है। इसे सिंगल-कोर टेस्टिंग में 2,778 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 9,344 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ Vivo S50 को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में लगभग 30 लाख प्वाइंट का स्कोर दिया गया है। Vivo S50 सीरीज को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा।  Vivo S50 Pro Mini में 512 GB तक की स्टोरेज होगी। Vivo S50 Pro Mini का डिस्प्ले साइज हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है। इस स्मार्टफोन में iPhone Air के जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल भी हो सकता है। Vivo S50 Pro Mini की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX9 सीरीज का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने Weibo पर एक पोस्ट में इस सीरीज के एक स्मार्टफोन की इमेज शेयर की थी। यह स्मार्टफोन गोल्डन कलर में है। इसमें दायीं साइड पर दो एंटीना बैंड दिख रहे हैं। इसके साथ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम मिलेगा। Vivo S30 Pro Mini में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X200 FE के तौर पर लॉन्च किया गया था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.