Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें

Vivo ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Infinix Note 60 Pro और Realme 16 5G से हो रही है।

Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें

Photo Credit: Vivo/Infinix/Realme

Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G

ख़ास बातें
  • Vivo S2 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट दिया गया है।
  • Infinix Note 60 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है।
  • Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन

Vivo ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Infinix Note 60 Pro और Realme 16 5G से हो रही है। Vivo S2 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट दिया गया है। जबकि Infinix Note 60 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट से लैस है। वहीं Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Vivo S2, Infinix Note 60 Pro और Realme 16 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G

कीमत और स्टोरेज
Vivo S2 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 है। वहीं Infinix Note 60 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है। जबकि Realme 16 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Vivo S2 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की एक्टिव Matrix एलईडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Vivo S2 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट दिया गया है। वहीं Infinix Note 60 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo S2 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Infinix Note 60 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। जबकि Realme 16 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप
Vivo S2 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। जबकि Infinix Note 60 Pro के रियर में f/1.59 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं Realme 16 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा
Vivo S2 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Infinix Note 60 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Realme 16 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Vivo S2 में ड्यूल 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी, ओटीजी और जीपीएस शामिल है। वहीं Infinix Note 60 Pro में 5जी ड्यूल सिम, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी और एफएम मिलता है। जबकि Realme 16 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, 4G LTE, जीपीएस, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

बैटरी बैकअप
Vivo S2 में 7050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Infinix Note 60 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  2. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  4. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  5. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  6. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  7. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  8. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  9. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  10. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »