108MP कैमरे और 12GB रैम के साथ आ सकता है Vivo S12! कीमत भी हुई लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo S12 स्मार्टफोन में 6.44 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही फोन में दो रैम 8 जीबी और 12 जीबी विकल्प मिल सकते हैं।

108MP कैमरे और 12GB रैम के साथ आ सकता है Vivo S12! कीमत भी हुई लीक
ख़ास बातें
  • Vivo S12 और Vivo S12 Pro चीन में 22 दिसंबर को लॉन्च किए जाएंगे
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
  • Vivo S12 फोन में मिल सकता है 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट
विज्ञापन
Vivo S12 और Vivo S12 Pro स्मार्टफोन चीन में 22 दिसंबर को लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले वनीला वीवो एस12 स्मार्टफोन China Telecom लिस्टिंग पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किया गया है। लीक स्पेसिफिकेशन से संकेत मिले हैं कि यह स्मार्टफोन Vivo S10 जैसा होगा जो कि जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। वीवो एस12 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। आगामी एस सीरीज़ स्मार्टफोन को लेकर Vivo ने टीज़ किया है कि यह तीन कलर ऑप्शन में दस्तक देगा।
 

Vivo S12 price (leaked)

Gizmochina रिपोर्ट के अनुसार, Vivo S12 स्मार्टफोन China Telecom की प्रोडक्ट लाइब्रेरी पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा जिसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,700 रुपये) होगी। फोन के हाई-एंड वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत CNY 3,339 (लगभग 39,700 रुपये) होगी।

Vivo ने वीवो एस12 सीरीज़ फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी का खुलासा कर दिया है। यह फोन Island Blue, Shining Black और Warm Gold (अनुवाद) में आएंगे।
 

Vivo S12 specifications (leaked)

रिपोर्ट के अनुसार, वीवो एस12 स्मार्टफोन में 6.44 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही फोन में दो रैम 8 जीबी और 12 जीबी विकल्प मिल सकते हैं। वहीं फोन की स्टोरेज 256 जीबी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, वीवो एस12 एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा।

Vivo S12 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फोन में 8 जीबी का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिसमें 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड स्नैपर होगा। वीवो एस12 की बैटरी 4,200 एमएएच की होगी, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल सकता है। वीवो एस12 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 3.5mm ऑडियो जैक मिल सकता है। फोन का डायमेंशन 157.2x 72.42x7.55mm और भार 181 ग्राम होगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1100
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  2. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  3. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  4. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  5. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  6. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  7. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  8. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  11. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »