Vivo S1 Pro कल होगा लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन, और फीचर्स...

भारत में Vivo S1 Pro की कीमत क्या होगी? इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। फिलिपिंस मार्केट में फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को करीब 22,500 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Vivo S1 Pro कल होगा लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन, और फीचर्स...

Vivo S1 Pro Price: मिड-रेंज सेगमेंट का होगा यह स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • 4,500 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है Vivo S1 Pro में
  • Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस होगा वीवो एस1 प्रो
विज्ञापन
Vivo अपने Vivo S1 Pro स्मार्टफोन को शनिवार को भारत में लॉन्च करेगी। आधिकारिक टीज़र्स के मुताबिक, वीवो एस1 प्रो चार रियर कैमरों से लैस होगा। यह सेटअप डायमंड के आकार में होगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि वीवो एस1 प्रो में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। कंपनी ने उन तीन कलर वेरिएंट की झलक भी दे दी है जिन्हें भारत में लॉन्च किया जाना है। इनमें से दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट डिज़ाइन और ग्लॉसी फिनिश के साथ आएंगे।

Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट पर वीवो एस1 प्रो में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का ज़िक्र है। इसके साथ एक वाइड-एंगल कैमरा और  सुपर मैक्रो कैमरा होगा। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। इन फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन हम फिलिपिंस में लॉन्च किए गए वीवो एस1 प्रो के आधार पर इनका अनुमान तो लगा सकते हैं। लेकिन भारतीय मार्केट में Vivo अपने इस फोन का नया ब्लू कलर वेरिएंट लाएगी।
 

Vivo S1 Pro price in India (expected)

भारत में Vivo S1 Pro की कीमत क्या होगी? इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। फिलिपिंस मार्केट में फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को करीब 22,500 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत का खुलासा शनिवार को होने वाले इवेंट में मिल जाएगा।
 

Vivo S1 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस1 प्रो Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। याद करा दें कि वीवो एस1 प्रो के चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।

नए Vivo S1 Pro में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stylish design
  • Good selfie camera
  • Vivid display
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Underwhelming performance for the price
  • Rear cameras could be better
  • Funtouch OS feels bloated
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo S1 Pro, Vivo S1 Pro Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »