• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo S1 Prime लॉन्च, चार रियर कैमरे और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

Vivo S1 Prime लॉन्च, चार रियर कैमरे और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

Vivo S1 Prime की कीमत MYR 389,800 (करीब 21,700 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन जेड ब्लैक और नेब्यूला ब्लू रंग में मिलेगा।

Vivo S1 Prime लॉन्च, चार रियर कैमरे और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस
ख़ास बातें
  • Vivo S1 Prime में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा वीवो एस1 प्राइम में
  • वीवो एस1 प्राइम को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं
विज्ञापन
Vivo S1 Prime को म्यांमार में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ आता है। नया डिवाइस बहुत हद तक इस साल जनवरी महीने में भारत में लॉन्च किए गए Vivo S1 Pro जैसा है। सिर्फ सेल्फी कैमरा सेटअप को डाउनग्रेड कर दिया गया है। वीवो एस1 प्रो में आपको पिछले हिस्से पर डायमंड शेप मॉड्यूल में चार कैमरे मिलेंगे। रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
 

Vivo S1 Prime price, availability

वीवो एस1 प्राइम की कीमत MYR 389,800 (करीब 21,700 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन जेड ब्लैक और नेब्यूला ब्लू रंग में मिलेगा।

Vivo ने अपने इस फोन को फिलहाल भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया है।
 

Vivo S1 Prime specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस1 प्राइम Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।
वीवो एस1 प्राइम की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो  Vivo S1 Prime में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, एचडीआर, एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर से लैस है।

कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।  Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »