Vivo V60 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की होगी बैटरी

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलेगा। इसमें Google Gemini जैसे AI फीचर्स होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अगस्त 2025 16:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे
  • यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Vivo V50 की जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का  V60 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Vivo V50 की जगह लेगा। इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे। 

Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। इसमें कुछ मल्टीफोकल पोट्रेट मोड भी होंगे। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Vivo V60 5G में Zeiss ब्रांडेड 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 10X जूम के लिए सपोर्ट के साथ होगा। 

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलेगा। इसमें Google Gemini जैसे AI फीचर्स होंगे। Vivo V60 5G की कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को TRDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर - V2511 के साथ देखा गया है। इससे पहले यह Geekbench और TUV के डेटाबेस पर भी लिस्ट हो चुका है। Vivo V60 5G में 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। 

Vivo V60 5G में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Vivo के V50 में 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Vivo V50 में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में वॉल्यूम के लिहाज से Vivo सबसे आगे रही है। चीन की इस स्मार्टफोन मेकर को 10,000 रुपये से 15,000 रुपये की प्राइस कैटेगरी में मजबूत डिमांड मिली है। कंपनी की बिक्री बढ़ाने में इसके T और Y सीरीज के स्मार्टफोन्स का बड़ा योगदान है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.