Vivo के दो नए स्मार्टफोन के बारे में मिली जानकारी, स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo 1916 और Vivo 1918 के नाम से दो वीवो स्मार्टफोन को गीकबेंच की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2019 13:36 IST
ख़ास बातें
  • वीवो 1916 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है
  • वीवो 1918 में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे
  • दोनों Vivo फोन अगल-अलग स्मार्टफोन मॉडल के तौर पर उतारे जा सकते हैं
ऐसा प्रतीत होता है कि Vivo दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। गीकबेंच वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, दोनों नए वीवो फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और ये ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएंगे। हैंडसेट को Vivo 1916 और Vivo 1918 के नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि, इन फोन के आधिकारिक नाम का खुलासा नहीं हुआ है। वीवो ने हाल में अपने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट का विस्तार करते हुए वीवो ज़ेड5, वीवो वाई90 और वीवो ज़ेड1 प्रो को मार्केट में उतारा था। कंपनी भारत में वीवो एस1 को भी लाने की तैयारी कर रही है।

गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो 1916 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है जिसे "trinket" का नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है। याद रहे कि ट्रिनकेट कोडनेम का इस्तेमाल पहले मी सीसी9ई की गीकबेंच की लिस्टिंग में हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला कि यह वीवो फोन 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई के साथ आएगा।
Advertisement

अब बात गीकबेंच साइट पर लिस्ट किए गए दूसरे मॉडल की। वीवो 1918 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे।

वीवो 1916 को सिंगल कोर टेस्ट में 1,512 का स्कोर मिला और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,278। वहीं, वीवो 1918 को सिंगल कोर टेस्ट में 1933 का स्कोर मिला और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,046 का स्कोर मिला।
Advertisement

दोनों वीवो फोन अगल-अलग स्मार्टफोन मॉडल के तौर पर उतारे जा सकते हैं। हालांकि, लॉन्च की तारीख और आधिकारिक नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्विटर पर दोनों वीवो मॉडल की लिस्टिंग की जानकारी दी।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, वीवो ने हाल ही में Vivo Z5, Vivo Z1 Pro और Vivo Y90 जैसे मॉडल को मार्केट में उतारा था। कंपनी अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में वीवो एस1 को लॉन्च करेगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.