Vivo Nex S भारत आएगा Vivo Nex के नाम से, लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक

दावा किया गया है कि Vivo Nex S की कीमत 48,990 रुपये होगी जो इस हफ्ते ही भारत में लॉन्च किए गए Oppo Find X के 59,990 रुपये के दाम से काफी कम है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जुलाई 2018 13:25 IST
ख़ास बातें
  • 19 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा वीवो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  • दावा है कि Vivo Nex S की कीमत 48,990 रुपये होगी
  • Vivo Nex S को भारत में वीवो नेक्स के नाम से जाना जाएगा
Vivo Nex S को भारत में 19 जुलाई को होने वाले वीवो के लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। बता दें कि वीवो नेक्स एस पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। पॉप-अप कैमरा सिस्टम की वजह से इस फोन में 91.24 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। गौर करने वाली बात है कि Vivo ने चीन में बीते महीने वीवो नेक्स सीरीज़ को लॉन्च किया था। इस दौरान Nex A और Nex S मॉडल पेश किए गए। भारतीय मीडिया को भेजे गए आधिकारिक इनवाइट से यह साफ नहीं हो पाया है कि यहां दोनों में से किस मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन एक रिपोर्ट से उजागर हुआ है कि भारत में फ्लैगशिप Vivo Nex S लॉन्च होगा। यहां इस मॉडल को Vivo Nex के नाम से बुलाया जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo Nex S की कीमत 48,990 रुपये होगी जो इस हफ्ते ही भारत में लॉन्च किए गए Oppo Find X के 59,990 रुपये के दाम से काफी कम है। बता दें कि Oppo का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन कैमरा स्लाइडर के साथ आता है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीवो नेक्स एस को कुछ देर के लिए अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसका एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है। तस्वीर के मुताबिक, Vivo Nex S को भारत में वीवो नेक्स के नाम से जाना जाएगा। यह अमेज़न एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे शुरू होगी। लिस्टिंग में नोटिफाई मी बटन का भी इस्तेमाल हुआ है।
 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Amazon.in पर एक्सचेंज में 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल डैमेज इंश्योरेंस, बिना ब्याज वाले ईएमआई और बायबैक ऑफर, लॉन्च ऑफर का हिस्सा होंगे।

Vivo Nex S स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम एंड्रॉयड वीवो नेक्स एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2316 पिक्सल) सुपर एमोलेड पैनल है। यह 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Nex S में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल  का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 4000 एमएएच की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Nex

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.