Vivo Nex Dual Display का नया वेरिएंट हो सकता है 8 जीबी रैम से लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने पिछले महीने Vivo Nex Dual Display स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इसके नए वेरिएंट को उतारने की तैयारी में है।

Vivo Nex Dual Display का नया वेरिएंट हो सकता है 8 जीबी रैम से लैस

Vivo Nex Dual Display का नया वेरिएंट हो सकता है 8 जीबी रैम से लैस

ख़ास बातें
  • Vivo Nex Dual Display के नए वेरिएंट में हो सकती है 3,425 एमएएच की बैटरी
  • 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है Vivo Nex Dual Display का नया वेरिएंट
  • सिक्योरिटी के लिए हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने पिछले महीने Vivo Nex Dual Display स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इसके नए वेरिएंट को उतारने की तैयारी में है। वीवो नेक्स डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट हो गया है। वेबसाइट टीना पर लिस्टिंग के साथ 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कोई तस्वीर साझा नहीं की गई है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नया वेरिएंट दिखने में 10 जीबी रैम वेरिएंट की तरह होगा। Vivo Nex Dual Display की अहम खासियत फोन में मौजूद डुअल स्क्रीन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 8 जीबी रैम वेरिएंट में 3,425 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर Vivo Nex Dual Display के दो मॉडल नंबर V1820A और V1820T को लिस्ट किया गया है। दोनों ही मॉडल में दो डिस्प्ले होंगी और इनके स्पेसिफिकेशन एक दूसरे से मिलते जुलते होंगे। टीना लिस्टिंग के मुताबिक एक वेरिएंट 5.49 इंच (1080x1920 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले और दूसरा 6.39 इंच (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा।

वीवो नेक्स डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। लिस्टिंग के मुताबिक, 10 जीबी रैम वेरिएंट की तरह Vivo Nex Dual Display के नए वेरिएंट में भी तीन रियर कैमरे हो सकते हैं। लेकिन फिलहाल यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि तीनों सेंसर कितने मेगापिक्सल वाले होंगे। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,425 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 157.19x75.3x8.09 मिलीमीटर और इसका वजन 200.19 ग्राम है। वीवो ब्रांड का यह फोन ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Vivo Nex Dual Display के नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन 10 जीबी रैम वेरिएंट से मिलते जुलते हो सकते हैं। लेकिन हो सकता है कि इसमें किसी अन्य प्रोसेसर और कम एमएएच वाली बैटरी का इस्तेमाल किया जाए। वीवो नेक्स डुअल डिस्प्ले के 10 जीबी रैम वेरिएंट में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एफ/1.79 अपर्चर से लैस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का नाइट विज़न सेंसर (एफ/1.8) है। तीसरा TOF 3D स्टीरियो कैमरा सेंसर है। याद करा दें कि, चीनी मार्केट में Vivo Nex Dual Display एडिशन की कीमत 4,998 चीनी युआन (लगभग 52,300 रुपये) है। इस दाम में 10 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »