Vivo NEX 2 की तस्वीरें आईं सामने, 10 जीबी रैम होने का दावा

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo 11 दिसंबर को Vivo NEX 2 डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कंपनी भी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2018 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo NEX 2 डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन में 6.59 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले होगा
  • फोन के पिछले हिस्से पर दिया गया डिस्प्ले 5.5 इंच का होगा
  • 10 जीबी रैम के साथ आ सकता है Vivo Nex 2
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo 11 दिसंबर को Vivo NEX 2 डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कंपनी भी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Vivo ने इस फोन की तस्वीरें साझा की हैं। कंपनी द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारियों पर गौर करें तो यह साफ है कि Vivo Nex Dual Screen Edition दो डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें तीन रियर कैमरे होंगे। अब एक चीनी टिप्सटर ने Vivo NEX 2 के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है।

सबसे पहले बात वीवो नेक्स 2 के डिज़ाइन की करते हैं जिसका खुलासा आधिकारिक तस्वीरों से हुआ। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस फोन में दो डिस्प्ले होंगे। सेकेंडरी स्क्रीन को बैकपैनल पर जगह मिलेगी। फ्रंट पैनल पर बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा। पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को भी जगह मिली है। कैमरे टॉप पर हैं और नीचे डिस्प्ले की जगह है। इस फोन में कोई सेल्फी कैमरा नहीं होगा। यूज़र फोन को पलट कर सेकेंडरी डिस्प्ले को इस्तेमाल कर रियर कैमरे से ही सेल्फी ले पाएंगे।

दूसरी तरफ एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Vivo NEX 2 डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले होगा जो स्क्रीन कास्टिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। फोन के पिछले हिस्से पर दिया गया डिस्प्ले 5.5 इंच का होगा। टिप्सटर ने कहा है कि यूज़र सेकेंडरी स्क्रीन को अलग से भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Vivo NEX 2 में कौन सा प्रोसेसर होगा? इसके बारे में कुछ नहीं पता चल सका है। संभव है कि यह 10 जीबी रैम के साथ आने वाला Vivo का पहला स्मार्टफोन भी होगा। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.3 अपर्चर वाले लेंस होंगे।
Advertisement

टिप्सटर ने यह भी कहा है कि फोन में दिए गए दो डिस्प्ले को देखते हुए इसकी बैटरी छोटी है। इसके अलावा Vivo NEX 2 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिए जाने का अनुमान है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Nex, Vivo Nex 2, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.