Vivo S6 5G स्मार्टफोन मार्च में हो सकता है लॉन्च

Vivo S6 कंपनी का अगला 5जी स्मार्टफोन हो सकता है। मार्केट में 5जी स्मार्टफोन की बाढ़ सी आने वाली है। Vivo Nex 3S 5G, Nubia Red Magic 5G और Huawei P40 भी जल्द हो सकते हैं लॉन्च।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S6 5G के अलावा मार्च में Redmi K30 Pro भी हो सकता है लॉन्च
  • वीवो एस6 5जी Vivo S5 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा
  • Vivo S6 5G की कीमत 30,000 रुपये से ज़्यादा होने की उम्मीद

Vivo S6 5G को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं

Vivo ब्रांड का अगला 5जी स्मार्टफोन Vivo S6 हो सकता है। शुक्रवार को चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर पोस्ट हुई एक लीक के मुताबिक, वीवो एस6 मार्च के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही अलग ब्रांड के कई और स्मार्टफोन भी लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, अब तक वीवो ने इस फोन को लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए Vivo S5 के अपग्रेड के तौर पर आएगा और वीवो ब्रांड का अगला 5जी स्मार्टफोन होगा।

वीबो पर साझा हुए पोस्ट के अनुसार, मार्च महीने में Vivo S6 5G के अलावा Redmi K30 Pro भी लॉन्च हो सकता है। लिस्ट में कुछ ऐसे फोन का नाम भी है जो पहले से मार्केट में उपलब्ध हैं- Black Shark 3 Pro, Oppo Find X2 और Realme X50 Pro 5G। दूसरी तरफ, रेडमी के30 प्रो के लम्बे समय से मार्च में लॉन्च होने की खबरें सामने आती रही हैं। इसके अलावा Vivo Nex 3S 5G, Nubia Red Magic 5G और Huawei P40 भी इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकते हैं।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया, वीवो ने अब तक वीवो एस6 के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है और न ही इसके स्पेसिफिकेशन व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी मिल पाई है। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में कुछ अपग्रेड फीचर मौजूद होंगे, खासकर चिपसेट जो 5जी सपोर्ट करेगा।

याद दिला दें, डुआल सिम Vivo S5 एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। फोन में 6.44 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम भी है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें, तो यह फोन डायमंड आकार के कैमरा सेटअप के साथ आया था, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद था। फोन में 4,100 एमएएच बैटरी और 22.5 वॉट फ्लैश चार्जर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट है।
Advertisement

लॉन्च के वक्त, वीवो एस5 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,698 (लगभग 27,700 रुपये) थी। अगर वीवो एस6 मार्केट में आता है तो 5जी क्षमता के कारण इसकी कीमत ज़्यादा होने की पूरी उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.