Vivo ने लॉन्च किया V50 Lite 5G, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080x2392 पिक्सल्स) 2.5 pOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 17:34 IST
ख़ास बातें
  • V50 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • पिछले महीने Vivo ने भारत में इस सीरीज का बेस मॉडल V50 लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में V50 Lite 5G को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस इसके 4G वेरिएंट के समान हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने V50 Lite के 4G वेरिएंट को पेश किया था।  V50 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। 

V50 Lite 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 37,200 रुपये) का है। इसे स्पेन में कंपनी के ई-स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। V50 Lite 5G को पर्पल, गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसके कलर्स के विकल्प रीजन के आधार पर अलग हो  सकते हैं। पिछले महीने Vivo ने भारत में इस सीरीज के बेस मॉडल V50 को लॉन्च किया था। V50 Lite 5G के देश में लॉन्च की जानकारी नहीं मिली है। 

V50 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080x2392 पिक्सल्स) 2.5 pOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। V50 Lite 5G Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस  स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट में Snapdragon 685 दिया गया है। V50 Lite 5G में  4G वेरिएंट के समान 50 मेगापिक्सल का IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Advertisement

V50 Lite 5G में डुअल SIM (नैनो) के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। V50 Lite का साइज 163.77 x 76.28 x 7.79 mm और भार लगभग 197 ग्राम का है। Vivo का X200 Ultra भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के X100 Ultra की जगह लेगा। इस सीरीज में X200 और X200 Pro को पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में नई प्रिज्म टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A57 लॉन्च से पहले वीडियो लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, नया डिजाइन!
  2. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
  3. 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy M17e 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
  2. OpenAI अकाउंट कैसे करें क्रिएट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. Oppo K14 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. 400 करोड़ साल पुरानी झील, मंगल पर पानी का बड़ा सबूत!
  5. Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy M17e 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदें
  7. OnePlus Nord 6 लॉन्च से पहले बॉक्स लीक, 9000mAh बैटरी, धांसू डिस्प्ले, अप्रैल में देगा दस्तक!
  8. Amazon Garmi Ki Taiyari Sale: सेल में AC और रेफ्रिजरेटर पर 65% डिस्काउंट
  9. Eid Mubarak: AI प्रॉम्प्ट से ईद पर अपनी फोटो को बनाए मॉडर्न और शानदार, जानें कैसे
  10. रोबोट हुआ बेकाबू, रेस्टोरेंट में तोड़ी टेबल और प्लेट, बर्तनों को नीचे फेंका और फिर नाचने लगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.