Vivo iQoo Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो ने गुरुवार को चीन में आयोजित प्रेस इवेंट के दौरान अपने नए Vivo iQoo Pro 5G Edition को पेश किया है।

Vivo iQoo Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से है लैस

Vivo iQoo Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से है लैस

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है Vivo iQoo Pro
  • वीवो आइको प्रो के तीन कलर वेरिएंट हैं
  • वीवो फोन की शुरुआती कीमत 3,198 चीनी युआन
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो ने गुरुवार को चीन में आयोजित प्रेस इवेंट के दौरान अपने नए Vivo iQoo Pro 5G Edition को पेश किया है। वीवो आइको प्रो का 4जी वेरिएंट भी है। यह नया फोन कंपनी की आइको सीरीज़ में iQoo, iQoo Neo को ज्वाइन करेगा। वीवो आइको प्रो में 6.41 इंच का डिस्प्ले, वाटरड्रॉप-नॉच, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी है।
 

Vivo iQoo Pro, iQoo Pro 5G एडिशन की कीमत, सेल की तारीख

वीवो के अनुसार, आइको प्रो 4जी वेरिएंट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,198 चीनी युआन (लगभग 32,300 रुपये) है। 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,498 चीनी युआन (लगभग 35,300 रुपये) है।

वीवो आइको प्रो 5जी एडिशन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,798 चीनी युआन (लगभग 38,400 रुपये) है। फोन के 8 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 3,998 चीनी युआन (लगभग 40,400 रुपये) और 4,098 चीनी युआन (लगभग 41,400 रुपये) है। वीवो ने स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे हैं।

आइको प्रो के 4जी वेरिएंट की बिक्री 29 अगस्त से तो वहीं इसके 5 जी वेरिएंट की बिक्री 2 सितंबर से शुरू होगी। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि चीन के बाहर अन्य मार्केट में फोन को कब तक उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Vivo iQoo Pro, iQoo Pro 5G Edition specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाले वीवो आइको प्रो 5 जी एडिशन के एक स्लॉट में 5जी कनेक्टिविटी और दूसरे में 4 जी एलटीई सपोर्ट है। दूसरी ओर, इसके 4 जी वेरिएंट के दोनों स्लॉट में 4 जी कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी अंतर के अलावा, 5 जी वेरिएंट और 4 जी मॉडल के स्पेसिफिकेशन समान हैं। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटचओएस 9 पर चलता है।

इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 44 वॉट फास्ट चार्ज को सपोर्ट करेगी।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल (डुअल-पिक्सल) का फ्रंट कैमरा हो सकता है। वीवो ब्रांड के इस फोन में 256 जीबी तक यूएफएस 3.0 स्टोरेज है लेकिन स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प नहीं है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पोन में एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.77x75.73x9.325 मिलीमीटर और वज़न 215 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »