Vivo iQoo ब्रांड के पहले फोन से 1 मार्च को उठेगा पर्दा, 12 जीबी रैम से होगा लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo अपने नए सब-ब्रांड iQoo के पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2019 10:21 IST

Vivo iQoo ब्रांड के पहले फोन से 1 मार्च को उठेगा पर्दा, 12 जीबी रैम से होगा लैस

Photo Credit: Weibo/ iQoo

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo अपने नए सब-ब्रांड iQoo के पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। वीवो आइको ब्रांड के पहले फोन से 1 मार्च 2019 को चीन में पर्दा उठेगा। कुछ दिनों पहले Vivo iQoo ब्रांड के पहले स्मार्टफोन का टीज़र भी ज़ारी किया गया था। अबतक iQoo ब्रांड के पहले फोन के कई टीज़र जारी किए जा चुके हैं जिनसे फोन के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। नया Vivo iQoo फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर आइको ब्रांड के पोस्ट के मुताबिक, कंपनी 1 मार्च को चीन के शेन्झेन में आयोजित इवेंट के दौरान अपने पहले फोन से पर्दा उठाएगी। लॉन्च टीज़र से फोन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, केवल दो टैगलाइन लिखी नजर आ रही हैं- born powerful and monster insider। 'monster insider' से इस बात का संकेत मिलता है कि हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 चिपेसट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Photo Credit: Weibo/ iQoo

iQoo पहले ही इस बात से पर्दा उठा चुकी है कि आगामी स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 44 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा iQoo ब्रांड के पहले स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सुपर एचडीआर कैमरा तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सुपर एचडीआर एक वीवो टेक्नोलॉजी है जिसे 2018 में पेश किया गया था।

iQoo ब्रांड के पहले स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी अपने फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर केवल चीन में उतारेगी या फिर इसे अन्य मार्केट में भी इसे लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQoo, Vivo, Vivo iQoo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  2. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  3. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.