Vivo iQoo Neo 3 स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo iQoo Neo 3 के बारे में अभी जानकारी बेहद ही कम है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में अन्य टीज़र्स ज़ारी करके फोन से संबंधित और कुछ बताएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 13:58 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo सीरीज़ के अगले फोन का आधिकारिक टीज़र ज़ारी
  • सीरीज़ के अगले फोन का नाम है Vivo iQoo Neo 3
  • भारत में पिछले महीने ही iQoo 3 हुआ था लॉन्च

iQoo Neo 3 के अन्य फीचर्स से आने वाले दिनों में उठ सकता है पर्दा

Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition को दिसंबर में लॉन्च करने के बाद अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नए फोन iQoo Neo 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। Vivo ने चीनी सोशल मीडिया साइट पर आइकू नियो 3 के आने की जानकारी दी है। इसके साथ ही कंपनी ने फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठाया है। Vivo ने खुलासा करते हुए बताया कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन को Vivo iQoo Neo 855 का सक्सेसर होना चाहिए, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था।

Vivo के अधिकारिक Weibo अकाउंट पर जानकारी दी गई है कि कंपनी के आगामी फोन का नाम iQoo Neo 3 होगा। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी ने टीज़ करते हुए बताया जल्द ही यह फोन दस्तक देने वाला है, लेकिन कब? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। आइकू नियो 3 के बारे में अभी जानकारी बेहद ही कम है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में अन्य टीज़र्स ज़ारी करके फोन से संबंधित और कुछ बताएगी।

इस आगामी लॉन्च के साथ कंपनी Vivo iQoo Neo 2 को छोड़कर सीधे वीवो आइकू नियो 3 पर जा रही है। बता दें कि आइकू नियो फोन गेमिंग आधारित फोन है। कंपनी अपने अगले फोन पर भी इस ट्रेंड को बरकरार रखना चाहती है। पिछले ही महीने वीवों ने iQoo 3 फोन को भारतीय मार्केट में उतारा था। यह फोन भी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी है। आइकू 3 फोन में होल-पंच डिस्प्ले और यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। भारत में इस फोन की कीमत 36,990 रुपये है।

गौरतलब है कि चीन में iQoo वीवो का सब-ब्रांड है और भारत में यह एक स्वतंत्र कंपनी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • Bad
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4440 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.