Vivo Apex 2020 में होगा 120 डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले, आज होगा लॉन्च

Vivo Apex 2020 के बैक में स्टेबल माइक्रो गिंबल मेन कैमरा होगा। यह कैमरा एक माइक्रो-पीटीज़ेड लेंस के साथ आएगा, जो वीडियो को ज्यादा स्टेबल बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Apex 2020 एक कॉन्सेप्ट फोन है
  • इस फोन में गिंबल कैमरा होगा, जिससे स्टेबल वीडियो बन सकेगी
  • वीवो एपेक्स 2020 आज भारतीय समयानुसार 1:30 बजे चीन में लॉन्च होगा

Vivo Apex 2020 के बैक कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का गिंबल लेंस दिया जाएगा

Vivo Apex 2020 कॉन्सेप्ट फोन आज लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी इस फोन को लेकर कई टीज़र लॉन्च कर चुकी है, जिसमें फोन के कुछ मुख्य फीचर्स के बारे में बताया गया है। अब एक टीज़र वीडियो ऑनलाइन देखा गया है, जिसमें फोन का 120 डिग्री कर्व्ड ऐज वाला डिस्प्ले देखने को मिला है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में एपेक्स 2020 के डिस्प्ले में शामिल गिंबल कैमरा भी देखने को मिलता है। एक अन्य टीज़र Apex 2020 फोन में 60 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होने की पुष्टी करता है। यह भी पुष्टी कर दी गई है कि फोन का डिस्प्ले 6.45-इंच साइज़ का होगा।

पहला टीज़र चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट किया गया है, जिसमें वीवो एपेक्स 2020 का कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलता है। वीवो ने यह पहले ही पुष्टी कर दी थी कि फोन का डिस्प्ले 120 डिग्री कर्व्ड ऐज के साथ आएगा। पोस्ट में यह भी पुष्टी की गई है कि वीवो एपेक्स 2020 कॉन्सेप्ट फोन आज यानी 28 फरवरी को चीन के लोकल समयानुसार दोपहर 4 बजे ( भारत में दोपहर 1:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य टीज़र वीवो के कॉन्सेप्ट फोन में 60W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट होने की पुष्टी करता है।
Advertisement

आखिर में एक पोस्टर से Vivo Apex 2020 कॉन्सेप्ट फोन के बैक में स्टेबल माइक्रो गिंबल मेन कैमरा शामिल होने की जानकारी भी मिली है। यह कैमरा एक माइक्रो-पीटीज़ेड लेंस के साथ आएगा, जो वीडियो को ज्यादा स्टेबल बनाने में मदद करेगा। इसका मेन कैमरा 48-मेगापिक्सल सेंसर होगा और इसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा जो 5x से 7.5x ज़ूम सपोर्ट करेगा।

वीवो एपेक्स 2020 कॉन्सेप्ट फोन में 120 डिग्री कर्व्ड ऐज वाला डिस्प्ले होगा, जिससे फोन साइड से बिल्कुल बेज़ल रहित हो जाएगा। इससे यूज़र को फोन में बॉडरलैस विज़न का अनुभव होगा। फोन का डिस्प्ले 6.45-इंच स्क्रीन के साथ आएगा। देखना होगा कि वीवो का 2020 का कॉन्सेप्ट फोन Apex जनता का ध्यान 2018 में लॉन्च हुए एपेक्स कॉन्सेप्ट की तरह अपनी ओर खीचेगा या इसे एपेक्स 2019 कॉन्सेप्ट फोन की तरह ठंडी प्रतिक्रिया मिलेगी।  एपेक्स 2018 में भी बेज़ल-लैस स्क्रीन थी। इसकी खास बात यह भी थी कि इसके आधे डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर था। इसकी वजह से यूजर इस फोन के निचले हिस्से में कहीं भी टच कर फोन को अनलॉक कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.