Vivo Apex 2019 से 24 जनवरी को उठेगा पर्दा

वीवो का आगामी स्मार्टफोन Vivo Apex 2019 स्मार्टफोन 24 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 15:58 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एपेक्स 2019 का कोडनेम है 'वाटरड्रॉप'
  • MWC 2018 में वीवो एपेक्स की झलक देखने को मिली थी
  • 24 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा Vivo Apex 2019

Vivo Apex 2019 से 24 जनवरी को उठेगा पर्दा

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने अपने आगामी स्मार्टफोन के नाम से पर्दा उठा दिया है। वीवो ने बताया कि कंपनी 24 जनवरी को Vivo Apex 2019 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा वीबो पर जारी नए टीजर से लॉन्च डेट और फोन के नाम का पता चल रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल वीवो एपेक्स को चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। इसका कोडनेम वाटरड्रॉप है। इस बात की और इशारा किया जा रहा है कि कंपनी अपने इस हैंडसेट में लिक्विड मेटल चेसिस का इस्तेमाल कर सकती है।

Vivo ने हाल ही में चीनी वेबसाइट Weibo पर नया टीजर जारी किया है। इस टीजर में स्मार्टफोन के चारों किनारे घुमावदार दिखाई दे रहे हैं। टीजर की टैगलाइन है “To Simple Future,”। यह इस बात की और संकेत दे रही है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन नए अनलॉक मैकेनिज्म या नए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।
 

Photo Credit: Vivo/ Weibo

पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Vivo Apex से पर्दा उठाया गया था। एपेक्स को वीवो ने दुनिया का पहला हाफ-स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर बताया था। पिछली लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि Vivo Apex 2019 का मॉडल नंबर EKI1831 होगा। नामी टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने कुछ समय पहले फोन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया था। तस्वीरों में भी फोन के किनारे घुमावदार दिखाई दे रहे थे। कहा जा रहा है कि फोन में कोई भी बटन नहीं होगा और कंपनी अपने इस फोन में लिक्विड मेटल चेसिस का इस्तेमाल कर सकती है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया गया है, उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान ही कंपनी वीवो एपेक्स के फीचर्स की जानकारी देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Apex 2019, Vivo Apex, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  2. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  3. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  5. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  6. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  7. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  8. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  9. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  10. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.