12 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 9, देखें पूरी डील

Google का Google Pixel 9 स्मार्टफोन इस वक्त सस्ते में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 9 में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड-एंगल कैमरा है।
  • Google Pixel 9 में 4,700mAh की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google का Google Pixel 9 स्मार्टफोन इस वक्त सस्ते में मिल रहा है। विजय सेल्स पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ फोन को सस्ते में प्रदान कर रहा है। Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है। Pixel 9  के रियर में 8x सुपर रेस जूम के साथ 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Google Pixel 9 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 9 Offers, Price


Google Pixel 9 का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल अगस्त में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 67,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से कुल 12 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।


Google Pixel 9 Specifications


Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,424 पिक्सल,  422ppi पिक्सल डेंसिटी, 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस और 60Hz-20Hz तक रिफ्रेश रेट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस है। यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से  बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 9  के रियर में 8x सुपर रेस जूम के साथ 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड-एंगल कैमरा और 1/2.55-इंच सेंसर साइज वाला 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का डुअल पीडी सेल्फी कैमरा है। Pixel 9 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 198 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • Bad
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  4. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  5. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  6. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  7. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  2. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  6. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  7. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  10. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.