• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Videocon Infinium Z51 Nova+ स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,799 रुपये

8 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Videocon Infinium Z51 Nova+ स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,799 रुपये

8 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Videocon Infinium Z51 Nova+ स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,799 रुपये
विज्ञापन
वीडियोकॉन (Videocon) ने गुरुवार को अपने इंफिनियम जेड51 नोवा (Infinium Z51 Nova) स्मार्टफोन का पावरफुल वर्जन लॉन्च किया। इस हैंडसेट को इनफिनियम जेड51 प्लस के नाम से जाना जाएगा और इसकी कीमत है 5,799 रुपये।

एंड्रॉयड 4.4.2 पर चलने वाला वीडियोकॉन इंफिनियम जेड51 नोवा प्लस (Videocon Infinium Z51 Nova+) एक डुअल सिम फोन है। हैंडसेट में 5 इंच का FWVGA (480x854 pixels) IPS डिस्प्ले है, जो पिछले वर्ज़न में भी मौजूद था। स्मार्टफोन में 1।2GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 1जीबी का रैम (RAM)। हैंडसेट में 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

दोनों हैंडसेट में मुख्य अंतर कैमरे का है। Infinium Z51 Nova+ में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। वहीं, Infinium Z51 Nova में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा है। Videocon Infinium Z51 Nova+ के रियर कैमरे में पनरोमा मोड, एचडीआर मोड, फेस ब्यूटी, सेल्फ-टाइमर, वॉय्स कैपचर, स्माइल शॉट और BSI जैसे फीचर हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS और 3जी के सपोर्ट के साथ आएगा। हैंडसेट 2000mAh की बैटरी के साथ आता है। हैंडसेट का साइज 133.5x65x8.5mm है और वजन 131 ग्राम। Infinium Z51 Nova+ में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।

हैंडसेट V-Safe ऐप के साथ प्रीलोडेड आता है, जिसे इमरजेंसी के दौरान दोस्तों और परिवावालों से संपर्क साधने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन के साथ V-Secure एंटीवायरस ऐप का 90 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  3. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  4. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  6. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  7. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  8. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  9. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  10. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »