Upcoming Smartphones May 2024: iQOO Neo 9s Pro, Realme GT 6T, Oppo Reno 12 जैसे स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च

Oppo Reno 12 सीरीज चीन में 23 मई को लॉन्च होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2024 09:35 IST
ख़ास बातें
  • IQOO, Oppo, Realme, Poco जैसे ब्रैंड्स के फोन होंगे लॉन्च
  • iQOO Neo 9s Pro का लॉन्च 20 मई के लिए निर्धारित है।
  • Oppo Reno 12 सीरीज चीन में 23 मई को लॉन्च होने जा रही है।

Oppo Reno 12 सीरीज चीन में 23 मई को लॉन्च होने जा रही है।

Photo Credit: Oppo China

मई के आने वाले दिनों में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। IQOO, Oppo, Realme, Poco जैसे ब्रैंड्स अपने स्मार्टफोन आने वाले हफ्ते में लॉन्च करेंगे। इनमें कुछ स्मार्टफोन्स को लेकर पहले से ही एक हाइप देखने को मिल रहा है। IQOO, Oppo अपने स्मार्टफोन्स चीन में पेश करेंगी जबकि बाकी ब्रैंड्स भारत में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में। 

iQOO Neo 9s Pro 
iQOO Neo 9s Pro का लॉन्च 20 मई के लिए निर्धारित है। फोन के लॉन्च से पहले लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस बाहर आ चुके हैं। फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह HDR10+ के सपोर्ट के साथ आने वाला है। डिवाइस MediaTek Dimensity 9300 Plus चिपसेट से लैस है। रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। इसमें 5160mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। 

Realme GT 6T 
Realme GT 6T भारत में 22 मई को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस डिवाइस में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 5,500mAh बैटरी के साथ इसमें 120W फास्ट चार्जिंग बताई गई है। भारत में फोन की कीमत 30 हजार रुपये के करीब हो सकती है। 

फोन में 50MP मेन लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन लेंस Sony IMX882 सेंसर के रूप में मौजूद होगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। यह Sony IMX355 सेंसर हो सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 सेंसर फ्रंट में दिया जा सकता है।
Advertisement

Oppo Reno 12 
Oppo Reno 12 सीरीज चीन में 23 मई को लॉन्च होने जा रही है। जिसमें Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को पेश किया जा सकता है। Oppo Reno 12 में 6.7 इंच OLED पैनल बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा जिसमें 2X ऑप्टिकल जूम होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा।  
Advertisement

फोन में 5,000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। इसमें Dimensity 8250 चिपसेट हो सकता है। स्मार्टफोन में 12 जीबी तक अधिकतम रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP65 रेटिंग भी दी जा सकती है। फोन ColorOS 14 पर रन करेगा जो कि Android 14 आधारित होगा। Oppo Reno 12 Pro में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। मसलन, फोन Dimensity 9200 Star Speed Edition चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। 

Poco F6 
Advertisement
Poco F6 सीरीज में कंपनी दो मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। जिसमें Poco F6 और Poco F6 Pro शामिल होंगे। Poco F6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC बताया गया है। फोन में 6.67 इंच का 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा होगा। फोन 5,000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग के साथ आ सकता है। 

Poco F6 Pro फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप से लैस हो सकता है। इसमें 6.67 इंच QHD+ OLED पैनल होगा। रियर में फोन 50MP कैमरा से लैस होगा। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 120W चार्जिंग सपोर्ट होगा। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • Bad
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एंट्री के लिए तैयार Elon Musk की टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा शोरूम!
  2. Amazon Prime Day Sale 2025: 1.5 Ton साइज, 4 Star एनर्जी रेटिंग और AI फीचर्स, वो भी Rs 30 हजार में!
  3. Amazon Prime Day Sale: OnePlus के स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट, OnePlus Buds 3 को मुफ्त लेने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एंट्री के लिए तैयार Elon Musk की टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा शोरूम!
  2. Amazon Prime Day Sale: OnePlus के स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट, OnePlus Buds 3 को मुफ्त लेने का मौका
  3. Amazon Prime Day Sale 2025: Rs 20,000 से कम कीमत में 5 बेस्ट टैबलेट डील्स
  4. Amazon Prime Day Sale: स्मार्ट TVs पर 60 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Amazon Prime Day Sale 2025: Rs 50,000 के अंदर टॉप लैपटॉप डील्स
  6. Amazon Prime Day Sale 2025: 1.5 Ton साइज, 4 Star एनर्जी रेटिंग और AI फीचर्स, वो भी Rs 30 हजार में!
  7. Flipkart GOAT Sale 2025 Live: iPhone 16 से लेकर Galaxy S24 तक, ये हैं टॉप डील्स
  8. Amazon Prime Day Sale Live: शुरू हुई अमेजन सेल, स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंस तक, ये हैं टॉप डील्स
  9. भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी से लेकर एमेजॉन की प्राइम डे सेल, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
  10. भारत के इंटरनेट के मार्केट में जल्द होगी Musk की स्टारलिंक की एंट्री, Reliance Jio को मिलेगी टक्कर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.