Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट

मार्च में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें Oppo, Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2026 09:23 IST
ख़ास बातें
  • मार्च में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।
  • इनमें Oppo, Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
  • Oppo K14 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है।

मार्च में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें Oppo, Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

Oppo K14 5G 
Oppo K14 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी दोपहर 12 बजे मार्केट में पेश करेगी। फोन के लिए कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। फोन को पर्पल और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकेगा। Oppo K14 5G में 7000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ में LED फ्लैश देखने को मिलेगा। फोन के डिजाइन में बैक पैनल के अंदर खास क्रिस्टल पैटर्न दिया गया है। और अधिक स्पेसिफिकेशंस जल्द ही सामने आने वाले हैं। 

Xiaomi 17 
Xiaomi 17 को कंपनी भारत में 11 मार्च को लॉन्च करने वाली है। Xiaomi 17 में 6.3 इंच LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस 2.6x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलने वाला है। डिवाइस में 6300mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 100W वायर्ड चार्जिंग, और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन को Black, Blue, और Green कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3.0 पर रन करेगा। Xiaomi 17: Expected to start around ₹75,000 to ₹80,000

Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 Ultra कंपनी का फ्लैगशिप फोन है जो भारत में 11 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। फोन में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट आने वाला है। इसके रियर में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार भारत में यह फोन सिंगल ब्लैक कलर में ही आएगा। Xiaomi 17 Ultra की भारत में कीमत 1,10,000 रुपये से लेकर 1,25,000 रुपये तक हो सकती है। 

Oppo Find N6
Oppo Find N6 एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल होगा जो 17 मार्च को मार्केट में दस्तक दे सकता है। Oppo का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन चीनी मार्केट में सबसे पहले पेश किया जाएगा जिसके बाद यह ग्लोबल मार्केट्स में रिलीज किया जाएगा। फोन में एक स्लिम फोल्डेबल हो सकता है जिसकी मोटाई फोल्ड होने पर 8.93mm और 4.21mm अनफोल्ड स्थिति में हो सकती है। 

Oppo Find N6 में 8.12 इंच का मेन डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें Samsung E7 LTPO OLED पैनल दिया जा सकता है जिसमें 2K+ रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 1Hz–120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसका कवर डिस्प्ले 6.62 इंच का हो सकता है जिसमें 1.5K+ रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। इस फोन में कंपनी डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP56, IP58, और IP59 रेटिंग दे सकती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb cameras
  • Solid design
  • Bright display
  • Decent battery backup and 90W wired fast-charging support
  • Photography kit (sold separately)
  • Bad
  • Expensive
  • Stereo speakers aren't very loud
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2,656x1,220 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  6. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  7. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  9. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.