Upcoming Smartphones January 2024: Realme 12 Pro, Techno Spark 20 जैसे स्मार्टफोन्स का इस हफ्ते होगा लॉन्च!

Realme 12 Pro Plus कंपनी की अपकमिंग सीरीज में अपर वेरिएंट के रूप में लॉन्च होने जा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2024 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है।
  • Tecno Spark 20 में 6.6-inch HD+ 90Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Realme, Tecno की ओर से इस हफ्ते स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

2024 का पहला महीना अब तक Samsung Galaxy S24, OnePlus 12 जैसे धांसू स्मार्टफोन्स के रिलीज देख चुका है। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है! जनवरी के अंत में कुछ नामी स्मार्टफोन ब्रांड्स के लॉन्च देखने को मिलने वाले हैं जिसमें Realme, Tecno जैसे स्मार्टफोन मेकर अपने चर्चित डिवाइस पेश करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कौन से लेटेस्ट स्मार्टफोन जनवरी के आखिरी हफ्ते में स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाएंगे। 

Realme 12 Pro 
Advertisement
Realme 12 Pro को लेकर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है। फोन 29 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। फोन में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा जो कि एक OLED पैनल बताया जा रहा है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी बताया जा रहा है जिसमें 2X जूम होने की बात कही गई है। फोन में लैदर फिनिश डिजाइन आ सकता है। यह डिवाइस 5000एमएएच बैटरी से लैस होकर आ सकता है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। 

Realme 12 Pro Plus
Realme 12 Pro Plus कंपनी की अपकमिंग सीरीज में अपर वेरिएंट के रूप में लॉन्च होने जा है। फोन में FHD+ डिस्प्ले होगा जो कि एक OLED पैनल बताया जा रहा है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिप देखने को मिल सकती है। फोन का हाइलाइट इसका 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B 3.2x पेरिस्कोप जूम लेंस बताया जा रहा है। फोन में 50MP Sony IMX890 सेंसर भी होगा। फोटोग्राफी के लिहाज से फोन यूजर्स को आकर्षित कर सकने वाले फीचर्स से लैस होकर आ सकता है। फोन में रियर पैनल में लैदर डिजाइन देखने को मिल सकता है।
Advertisement

Tecno Spark 20 
Tecno Spark 20 जल्द ही भारत में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए स्पेसिफिकेशंस रिवील करना शुरू कर दिया है। फोन काफी अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च होगा, ऐसा कहा जा रहा है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है। यह जनवरी के अंत, या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च होने वाला है। अभी अधिकारिक रूप से लॉन्च डेट घोषित होना बाकी है। 

Advertisement
Tecno Spark 20 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें संभावित रूप से फोन में 6.6-inch HD+ 90Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में MediaTek Helio G85 चिप होगा। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। जबकि सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा संभावित है। डिवाइस में 5000एमएएच बैटरी बताई गई है जो कि 18W फास्ट चार्जर के साथ आ सकती है। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.