Upcoming Smartphones December 2025: OnePlus 15R, Realme 16 Pro समेत मार्केट में लॉन्च होने जा रहे ये स्मार्टफोन

Realme Narzo 90 सीरीज भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि सीरीज भारत में 16 दिसंबर को पेश की जाएगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 17:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है।
  • Realme 16 Pro में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • Realme Narzo 90 सीरीज भारत में 16 दिसंबर को पेश की जाएगी।

OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है।

साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा है। लेटेस्ट स्मार्टफोन रिलीज का इंतजार कर रहे यूजर्स भी जानना चाहते होंगे जाते-जाते इस साल में और कौन से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। आपको बता दें कि आने वाले दिनों OnePlus, Realme, Samsung जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें OnePlus 15R, Realme 16 Pro सीरीज के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro प्लस अभी से काफी चर्चा बटोर रहे हैं। इसके अलावा कई और मॉडल्स मार्केट में दस्तक देंगे। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus 15R
OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में 7,400mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ में कंपनी 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने वाली है। OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED पैनल दिया जाएगा, जिसमें 450 PPI पिक्सल डेन्सिटी और 1800 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन के टीजर्स कंपनी कई दिनों से रिलीज कर रही है। इसी के साथ में कंपनी मार्केट में नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भी रिलीज करने वाली है। 

Advertisement

Oppo Reno 15 Pro
Oppo Reno 15 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फोन को दिसंबर के अंतिम दिनों में, या जनवरी के शुरुआती दिनों में भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। फोन को चीनी मार्केट में कंपनी नवंबर में लॉन्च किया था। Oppo Reno 15 के ग्लोबल मॉडल में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। स्मार्टफोन में 6,500mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आ सकता है। 

Realme 16 Pro 
Realme 16 Pro सीरीज का लॉन्च कंफर्म हो चुका है। संभावित रूप से दिसंबर में ही यह सीरीज भारत में रिलीज होने वाली है। कंपनी फोन में बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा फीचर्स दे सकती है। जिसके लिए कंपनी ने फोन को 'मास्टरपीस' टैग के साथ टीज किया है। सीरीज के अंदर Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ जैसे मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस लीक्स में लगातार सामने आ रहे हैं। 

Realme 16 Pro में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Realme UI 7 पर रन करेगा। यह 200MP मेन कैमरा से लैस हो सकता है। सेल्फी के लिए भी दमदार 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां देखने को मिल सकता है। इसमें 7000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

Advertisement

Realme Narzo 90 
Realme Narzo 90 सीरीज भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि सीरीज भारत में 16 दिसंबर को पेश की जाएगी। इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। फोन में 7000mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। सीरीज में कंपनी ने Realme Narzo 90 और Realme Narzo 90x 5G के स्पेसिफिकेशंस टीज किए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.