Upcoming Smartphones December 2023: Vivo S18, IQOO 12, Realme C67 5G जैसे फोन इस हफ्ते हो रहे लॉन्च! जानें सबकुछ

Realme C67 5G फोन भारत में 14 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2023 11:01 IST
ख़ास बातें
  • IQOO 12 में 6.78 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • Vivo की ओर से Vivo S18 सीरीज पेश होने जा रही है।
  • Realme C67 5G फोन भारत में 14 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।

iQOO 12 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।

Photo Credit: Vivo China

2023 खत्म होने को है। लेकिन साल खत्म होने से पहले कई नामी कंपनियों के चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हैं। दिसंबर अपने साथ कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की यादें लेकर जाएगा। इनमें IQOO, Vivo, Realme जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं दिसंबर के आने वाले दिनों में किन स्मार्टफोन्स की होगी धूम! 
 

iQOO 12

iQOO 12 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन का लॉन्च इवेंट 12 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इवेंट का लाइव स्ट्रीम कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा। IQOO 12 में 6.78 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है जो कि एक 144Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO AMOLED पैनल बताया जा रहा है। इसमें 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। रिजॉल्यूशन 1.5K होगा। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 3 चिप दिया गया है। यह 12 जीबी रैम, 16 जीबी रैम ऑप्शन में आ सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256 जीबी और 512 जीबी का ऑप्शन दिया जा सकता है। फोन में 50MP Omnivision OV50H मेन कैमरा सेंसर होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा जो कि 150 डिग्री के एंगल तक फ्रेम कवर कर सकेगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिलने वाला है जिसमें 100X डिजिटल जूम हो सकता है। सेल्फी के लिए यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 
 

Vivo S18

Vivo की ओर से Vivo S18 सीरीज पेश होने जा रही है। इसका लॉन्च 14 दिसंबर के लिए निर्धारित है। कंपनी सीरीज को घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। इसका लॉन्च इवेंट चीन में कंपनी के ऑनलाइन चैनल्स पर देखा जा सकेगा। 

Vivo S18 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर बताया गया है जबकि Pro वेरिएंट में Dimensity 9200 चिपसेट होने की खबर है। दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले मिल सकता है। Vivo S18 में 80W फास्ट चार्जिंग और S18 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग की बात कही गई है। हाल ही में आए टीजर में पता चला कि Vivo S18 दो नए कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रे में आएगा।

Vivo S18 और Vivo S18 Pro, दोनों फोन में सॉफ्ट ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, Vivo S18 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल वीसीएस सोनी IMX920 कैमरा मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल IMX663 टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं S18 Pro में एडजस्टेबल ऑरा एलईडी लाइट मिलेगी Vivo S18 सीरीज फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ब्लू हार्ट AI मॉडल को शामिल करेगी। 
Advertisement
 

Realme C67 5G

Realme C67 5G फोन भारत में 14 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है जिसे कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा। फोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ होगा। कहा गया है कि यह अब तक का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट बताया गया है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स- ग्रीन और ब्लैक में पेश किया जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  5. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  6. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  7. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.