Upcoming Smartphones May 2025: Motorola razr 60, Tecno Pova Curve, Realme GT 7 जैसे स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च

Tecno भारतीय मार्केट में अपना अगला 5G फोन पेश करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2025 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Motorola razr 60 फोन भारत में 28 मई को लॉन्च के लिए तैयार है
  • Realme GT 7 सीरीज 27 मई को मार्केट में दस्तक देने जा रही है
  • Tecno Pova Curve 5G भारत में 29 मई को होगा लॉन्च

Motorola razr 60 फोन भारत में 28 मई को लॉन्च के लिए तैयार है।

Upcoming Smartphone May 2025: मई का महीना खत्म होने को है और इस महीने के अंत में कई स्मार्टफोन कंपनियों के हैंडसेट भारत में दस्तक देने वाले हैं। इनमें Motorola, Tecno, Realme जैसे ब्रांड्स अपने स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में पेश करने वाले हैं। रियलमी की Realme GT 7 सीरीज और मोटोरोला की पॉपुलर motorola razr 60 सीरीज के डिवाइसेज मार्केट में हलचल पैदा करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा और कौन से स्मार्टफोन्स का होगा जलवा, और क्या होंगे इनके फीचर्स, आइए इनके लॉन्च से पहले जानने की कोशिश करते हैं। 

Motorola razr 60 
Motorola razr 60 फोन भारत में 28 मई को लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज में कंपनी इससे पहले भारत के अंदर Motorola razr 60 Ultra को भी लॉन्च कर चुकी है। अब इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट पेश किया जा रहा है। रेजर 60 फोन एक फ्लिप फोल्डेबल फोन है जिसमें भीतरी डिस्प्ले 6.96 इंच का POLED LTPO पैनल होगा। वहीं, आउटर में फोन 3.63 इंच का डिस्प्ले कैरी करेगा। दोनों ही फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन से लैस होंगे। फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आने वाला है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी दे सकती है।  

Tecno Pova Curve 5G
Tecno भारतीय मार्केट में अपना अगला 5G फोन पेश करने जा रही है। कंपनी Tecno Pova Curve 5G को लॉन्च करेगी जिसके लिए 29 मई की डेट निर्धारित है। फोन में AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन 64MP के मेन कैमरा से लैस होगा। इसके खास फीचर्स में इसकी 5G++ कनेक्टिविटी का जिक्र सामने आ रहा है। फोन में सुपरफास्ट कनेक्टिविटी होने की बात अफवाहों में है। फोन रियर में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है। फोन को लेकर अभी बहुत अधिक जानकारी कंपनी की ओर से शेयर नहीं की गई है। 
Advertisement

Realme GT 7 
Realme GT 7 सीरीज इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में से सबसे चर्चित सीरीज है। सीरीज में कंपनी Realme GT 7 और Realme GT 7T को पेश करने जा रही है। इसका लॉन्च 27 मई के लिए निर्धारित है जिसमें अब थोड़ा ही समय शेष है। Realme GT 7 में 50MP का रियर मेन कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 7000mAh बैटरी आ सकती है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। 
Advertisement

आने वाले ये सभी स्मार्टफोन प्रीमियम मिडरेंज को टारगेट करते हैं। स्मार्टफोन्स को कंपनियां 20 हजार से 50 हजार रुपये की प्राइस विंडो के भीतर लॉन्च कर सकती हैं। अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन्स मार्केट में यूजर्स द्वारा कितने पसंद किए जाते हैं। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.60 इंच

Cover Resolution

1056x1066 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium IP48-rated design
  • Excellent displays
  • Hard to beat cover display experience
  • Smooth software experience
  • Quick to charge with good battery life
  • Quality stereo speakers
  • Primary camera is top notch
  • Bad
  • Heats up when recording 4K video
  • Bottom speaker is easy to block
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.00 इंच

Cover Resolution

1080x1272 पिक्सल

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2992 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build
  • Excellent display
  • IP69 rating
  • Decent performance
  • Battery backup sets a new benchmark
  • Good pricing
  • Bad
  • It doesn't feel premium
  • Average ultra-wide camera performance
  • Low-light videos and selfies could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400इ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.