केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर इस्‍तेमाल कर रहे यह ‘देसी’ स्‍मार्टफोन, 64MP कैमरा, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी जैसी खूबियों से है लैस

यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 14:01 IST
ख़ास बातें
  • एक ट्वीट के जरिए मंत्री ने यह जानकारी दी है
  • बताया है कि वह लावा अग्नि फाेन इस्‍तेमाल कर रहे हैं
  • 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है यह स्‍मार्टफोन

Lava Agni 5G को भारत में 19,999 रुपये कीमत में लॉन्‍च किया गया था। यह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

शाओमी, वीवो, ओपो जैसी चीनी स्‍मार्टफोन कंपनियों के भारत में कारोबार शुरू करने से पहले यहां माइक्रोमैक्‍स (Micromax), लावा (Lava) जैसी कंपनियों का अच्‍छा मार्केट था। कई साल का गर्त झेलने के बाद ये देसी कंपनियां एक बार फ‍िर से खुद को रेस में शामिल करने में जुटी हैं। बीते डेढ़ साल में माइक्रोमैक्‍स और लावा ने बजट और मिड रेंज में कई डिवाइसेज लॉन्‍च की हैं और उन्‍हें फीचर्स से पैक किया है। लावा ने पिछले साल Lava Agni 5G स्‍मार्टफोन को इंडियन मार्केट में उतारा था और दावा किया था कि यह एक मेड इन इंडिया स्‍मार्टफोन है। जाहिर तौर पर यह फोन सरकार के मेड इन इंडिया इन‍िशिएटिव को सपोर्ट करता है। हाल ही में केद्र सरकार में राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया है कि वह लावा का अग्‍न‍ि मोबाइल इस्‍तेमाल कर रहे हैं। 

राजीव चंद्रशेखर, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं। एक ट्वीट में उन्‍होंने लावा का अग्नि मोबाइल इस्‍तेमाल करने की जानकारी दी है। बताया है कि वह मेड इन इंडिया Agni मोबाइल इस्‍तेमाल कर रहे हैं। राजीव ने इस फोन की तस्‍वीरें भी शेयर की हैं, जो Lava Agni 5G स्‍मार्टफोन मालूम पड़ता है। 
Advertisement
यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। लावा अग्नि 5जी फोन में 90 हर्ट्ज डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। अन्य फीचर्स में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 जीबी रैम और 10 प्रीलोडिड कैमरा फीचर्स शामिल हैं। 
 
Lava Agni 5G को भारत में 19,999 रुपये कीमत में लॉन्‍च किया गया था। यह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए लिया जा सकता है। ऑनलाइन चैनल्‍स पर फ‍िलहाल फोन की कीमत 18 हजार रुपये से कम है। 
Advertisement

यह स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.78 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट शामिल है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000mAh की है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 90 मिनट से भी कम समय में चार्ज हो जाता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate
  • Stock Android
  • Capable processor
  • 30W fast charging
  • Bad
  • Cameras need improvement
  • Lacks video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.