'ना हैक होने और ना टूटने वाला' ट्यूरिंग फोन मिलने में होगी देरी

'ना हैक होने और ना टूटने वाला' ट्यूरिंग फोन मिलने में होगी देरी
विज्ञापन
इस साल जुलाई महीने में ट्यूरिंग फोन को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि हैंडसेट को हैक नहीं किया जा सकता। इस डिवाइस को ऐसे मेटल से बनाया गया है जो टाइटेनियम और स्टील से भी ज्यादा मजबूत है। एक तरह से यह स्मार्टफोन टूट भी नहीं सकता यानी अनब्रेकेबल। कंपनी ने इस हैंडसेट को दिसंबर महीने में मार्केट में उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। हालांकि, अब इसमें देरी होगी। कंपनी ने ईमेल जारी करके बताया है कि उसे और वक्त की ज़रूरत है। इस कारण से हैंडसेट की शिपिंग में देरी होगी। ध्यान रहे कि इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी।

ईमेल में लिखा है, ''ट्यूरिंग फोन की डिलिवरी में टीआरआई को थोड़ा और वक्त लगेगा। यह अब तक का सबसे बेहतरीन हैंडसेट होगा। ये वादा पूरा करने के लिए हमें आपके साथ और धैर्य की ज़रूरत पड़ेगी।"

जिन यूज़र ने इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कर दी है। कंपनी उन यूज़र को क्षतिपूर्ति के लिए दो विकल्प दिए हैं। यह जानकारी एंड्रॉयड पुलिस ने दी। पहला, यूज़र अपने प्री-ऑर्डर को कैंसिल करके पैसा रीफंड पा सकते हैं, या फिर उन्हें मुफ्त इनबिल्ट स्टोरेज को अपग्रेड मिलेगा। जिन यूज़र ने 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले डिवाइस की बुकिंग की थी, उन्हें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। जिन्होंने 64 जीबी वर्ज़न की बुकिंग थी, उन्हें 128 जीबी वाला वेरिएंट मिलेगा। और 128 जीबी वेरिएंट ऑर्डर करने वाले यूज़र को स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन मॉडल दिया जाएगा। कंपनी ने ट्यूरिंग फोन की नई शिपिंग तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, उसने भरोसा दिलाया है कि इसे अगले साल की पहली तिमाही में रोल आउट कर दिया जाएगा।

5.5 इंच के इस फोन में ना ही कोई यूएसबी पोर्ट है और ना ही कोई हेडफोन जैक। इसको बनाने के लिए लिक्विडमॉरफियम मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो स्टील या एल्यूमिनियम से भी ज्यादा मजबूत है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन मेन्यूफैक्चरिंग की दुनिया को पूरी तरह से बदल डालेगा।

फोन में अंदर से नैनो कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके कारण से यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। कहीं भी रबर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इसका हर पार्ट एक्सेसेबल है और पूरी तरह से खुल भी जाता है। अगर आप ट्यूरिंग फोन को पानी में डालते हैं तो इसके अंदर पानी भी चला जाएगा, क्योंकि इसे सील होने के हिसाब से डिजाइन नहीं किया गया है। बस इसे बाहर निकालें, फिर अच्छे से झाड़ लें और आपका फोन बिना किसी समस्या के पहले जैसा चलेगा।

हैंडसेट का 16जीबी मॉडल $610 (करीब 38,700 रुपये) में मिलेगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसके ऊपर ट्यूरिंग एमेथ यूज़र इंटरफेस का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट के फराओ, कार्डिनल और बीवुल्फ कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे।

ट्यूरिंग फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 3जीबी का रैम। हैंडसेट का 16/32/64जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा। ट्यूरिंग फोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। डिवाइस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.0 एलई, एनएफसी और जीपीएस/ग्लोनास कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसमें 3000एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोपस, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, टैम्प्रेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »