6,150mAh बैटरी के साथ Umidigi Bison X10 स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च, जानें कीमत

Umidigi Bison X10 सीरीज़ की कीमत $119.99 (लगभग 8,846 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस फोन की सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसे AliExpress के माध्यम से खरीद सकते हैं।

6,150mAh बैटरी के साथ Umidigi Bison X10 स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Umidigi Bison X10 और Umidigi Bison X10 Pro में मिलेंगा एक जैसा डिस्प्ले
  • दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं
  • स्टोरेज के मामले दोनों फोन में मिलेगा अंतर
विज्ञापन
Umidigi Bison X10 और Umidigi Bison X10 Pro को कंपनी के लेटेस्ट रग्ड स्मार्टफोन्स के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह दोनों ही स्मार्टफोन काफी-हद तक एक-दूसरे के समान है। दोनों ही फोन में एक-जैसा डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा, दोनों ही फोन में मीडियाटेक हीलियो जी60 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 6,150 एमएएच की है। फोन की सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रो वेरिएंट में आपको Infrared Thermometer 3.0 सेंसर मिलेगा। इस सेंसर की मदद से यूज़र बिना किसी शख्स को छूए उसका बॉडी टेम्परेचर माप सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस तरह के फीचर यूज़र्स के लिए काफी लाभदायक होते हैं।
 

Umidigi Bison X10 and Umidigi Bison X10 Pro Price and Availability

Umidigi Bison X10 सीरीज़ की कीमत $119.99 (लगभग 8,846 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस फोन की सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसे AliExpress के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Umidigi Bison X10 and Umidigi Bison X10 Pro Specification

Umidigi Bison X10 और Umidigi Bison X10 Pro दोनों फोन Stock Android 11 पर चलते हैं। वहीं, दोनों ही फोन में 6.53 इंच फुल स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, यह दोनों ही फोन मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB तक LPDDR4X रैम आती है। अंतर की बात करें, तो  Umidigi Bison X10 फोन में 64GB स्टोरेज मौजूद है, जबकि प्रो वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Umidigi Bison X10 और Umidigi Bison X10 Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने 6150mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा, यह फोन IP68 & IP69K Rating, MIL-STD-810G रेटेड हैं, जो कि फोन को वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉकप्रूफ बनाते हैं।

इसके अलावा, प्रो वेरिएंट फोन में Infrared Thermometer 3.0 सेंसर है, जो कि बिना किसी शख्स को छूए उसका बॉडी टेम्परेचर मापने में मदद करता है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस तरह के फीचर यूज़र्स के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसमें NFC सपोर्ट मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »