Umi ने लॉन्च किया 'सबसे मजबूत स्मार्टफोन' Hammer, कीमत 10,999 रुपये

Umi ने लॉन्च किया 'सबसे मजबूत स्मार्टफोन' Hammer, कीमत 10,999 रुपये
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी यूमी (Umi) ने भारतीय मार्केट में एक 4G स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी का नया यूमी हैमर (Umi Hammer) स्मार्टफोन थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 10,999 रुपये में उपलब्ध है।

हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से Umi Hammer स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दावा किया गया है कि यह अब तक का 'सबसे मजबूत स्मार्टफोन' है क्योंकि इसमें एवियेशन एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मोटाई है 4.3mm। Umi Hammer का रियर पैनल पॉलीकार्बोनेट मेटेरियल से बनाया गया है. लिस्टिंग के मुताबिक, यह 4G LTE इनेबल्ड हैंडसेट है पर यह भारत में मुख्य तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 4G LTE बैंड (TDD-LTE 2300 MHz) को सपोर्ट नहीं करता।

Umi Hammer एक डुअल सिम फोन है, जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हालांकि, ऑनलाइन रिटेलर का कहना है कि हैंडसेट जल्द ही एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) में अपग्रेड हो जाएगा। हैंडसेट में डुअल ग्लास वाला 5 इंच का HD (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। डिस्प्ले Corning Gorilla Glass स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है।

स्मार्टफोन में 1.5GHz quad-core MediaTek (MT6732) प्रोसेसर है और साथ में है 2GB का रैम (RAM)। ग्राफिक्स के लिए Mali-T760 GPU इंटिग्रेटेड है। Umi Hammer की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो Umi Hammer स्मार्टफोन 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 2250mAh की बैटरी है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का डाइमेंशन 144x71.6x7.9mm है और वजन 168 ग्राम। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मेगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फीचर भी हैं।

गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर चीन की मोबाइल कंपनियों की तरह Umi ने भी भारतीय मार्केट में बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन जरिए कदम रखा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »