OnePlus, Oppo और Realme अपने फ्लैगशिप फोन पर ला सकते हैं अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर

स्मार्टफोन पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर बीते कई सालों से मौजूद हैं। अल्ट्रासोनिक और ऑप्टिकल स्कैनर दो टेक्नोलॉजी हैं जो बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन के समान काम करती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 18:59 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर बीते कुछ सालों से मौजूद है।
  • ब्रांड अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर पर काम कर रहे हैं।
  • पहला आमतौर पर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर पाया जाता है।

फ्लैगशिप फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर जल्द आएगा।

Photo Credit: Unsplash/Lukenn Sabellano

स्मार्टफोन पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर बीते कई सालों से मौजूद हैं। अल्ट्रासोनिक और ऑप्टिकल स्कैनर दो टेक्नोलॉजी हैं जो बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन के समान काम करती हैं। पहला आमतौर पर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर मिलता है और दूसरा सामान्य फोन पर आ सकता है। अब चीनी माक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी कुछ डिवाइसेज पर मिलने वाले अल्ट्रासोनिक स्कैनर के बारे में जानकारी दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


ये ब्रांड ला सकते हैं अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर


Advertisement
टिप्सटर का कहना है कि OPPO, OnePlus और Realme अपने डिवाइस के लिए अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर पर काम कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो टेक्नोलॉजी ब्रांड के आगामी डिवाइसेज पर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह ले लेगी। टिपस्टर ने कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है।

वर्तमान में Samsung Galaxy S23 सीरीज, iQOO 12 Pro, Meizu 21/21 Pro और अन्य इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। पहले यह बताया गया था कि इस साल की Xiaomi 15 सीरीज ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 SoC के साथ गुडिक्स की सिंगल-पॉइंट अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर टेक्नोलॉजी से लैस होगी। बताया जा रहा है कि यह टेस्टिंग फेज में है।
Advertisement

जब उंगली को स्क्रीन पर प्रेस किया जाता है तो अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर स्क्रीन के नीचे अल्ट्रासोनिक साउंड वेव्स का इस्तेमाल करके फिंगरप्रिंट का 3डी मैप बनाते हैं। यह टेक्नोलॉजी ज्यादा सिक्योरिटी प्रदान करती है और स्पूफिंग के प्रति कम संवेदनशील होती है। यह हाई डिटेक्शन के साथ पानी और दाग-धब्बों से प्रतिरोधी है। हालांकि, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर को बनाना महंगा है और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर की तुलना में प्रक्रिया भी कठिन है। इस बीच ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर कम महंगे और सिक्योर हैं और फिंगरप्रिंट की 2डी इमेज को कैप्चर करने के लिए लाइट का इस्तेमाल करते हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OPPO, OnePlus, Realme, Ultrasonic scanners, fingerprint scanner

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.