13,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होगा ये फोन!

Power सीरीज़ के तहत Power, Power 2, Power 3 और Power 5S स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। पावर 5एस फोन को कुछ सालों पहले लॉन्च किया गया था। वहीं, अब साल 2021 में माना जा रहा है कि कंपनी नई पावर सीरीज़ के साथ दस्तक देगी।

13,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होगा ये फोन!
ख़ास बातें
  • इस फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी
  • Power 5S स्मार्टफोन कई साल पहले कंपनी ने किया था लॉन्च
  • यह फोन कब लॉन्च होगा ये जानकारी सामन नहीं आई है
विज्ञापन
स्मार्टफोन पर गेम्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए वेब सीरीज़ देखने वाले यूज़र्स अक्सर बार-बार फोन चार्ज करने जैसी समस्या से दो-चार होते रहते हैं, जिनकी केवल एक ही ख्वाहिश होती है वो है दमदार बैटरी। Ulefone की Power सीरीज़ अपनी पवरफुल बैटरी के लिए जाने जाते थे, हालांकि पिछले कई सालों से यह स्मार्टफोन कंपनी मार्केट से गायब रही। लेकिन लेटेस्ट खबरों की मानें, तो अब एक बार फिर यह कंपनी मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें, कंपनी अब तक पावर सीरीज़ के तहत Power, Power 2,  Power 3 और Power 5S स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Ulefone “Power” सीरीज़ के तहत नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है, जिसकी बैटरी 13,200mAh की होगी। 13,200एमएएच बैटरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूलेफोन का यह फोन सिंगल चार्ज पर कम से कम 3 दिन तक की बैटरी प्रदान कर सकता है। ऐसे में गेमर्स, बिंज वॉचर्स व ट्रेवलर्स के लिए यह फोन परफेक्ट साबित होने वाला है, जो अक्सर फोन की लो-बैटरी से परेशान रहते हैं।

हालांकि, यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा और इसका नाम क्या होगा इस संबंधित में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि कंपनी Power सीरीज़ के तहत Power, Power 2,  Power 3 और Power 5S स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। पावर 5एस फोन को कुछ सालों पहले लॉन्च किया गया था। वहीं, अब साल 2021 में माना जा रहा है कि कंपनी नई पावर सीरीज़ के साथ दस्तक देगी। अटकले लगाई गई है कि कंपनी इसको Power 6 के रूप में लेकर आ सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ulefone Power, Ulefone Power battery 13, 200mAh
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »