• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • 15,000 रुपये से कम में मिलने वाले पांच बेहतरीन सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

15,000 रुपये से कम में मिलने वाले पांच बेहतरीन सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

15,000 रुपये से कम में मिलने वाले पांच बेहतरीन सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन
विज्ञापन
आज स्मार्टफोन में बेहतरीन सेल्फी कैमरा सबसे जरूरी फ़ीचर में से एक बन गया है। हममें से कई लोगों के लिए फ्रंट कैमरा किसी भी स्मार्टफोन का सबसे अहम हिस्सा होता है। आज सेल्फी का क्रेज हर उम्र वर्ग के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन निर्माता भी बेहतरीन सेल्फी कैमरा देने की कोशिश में हैं। आज की तारीख में मार्केट में 15,000 रुपये के रेंज में कई शानदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से सबसे बेहतर सेल्फी किस कैमरे से ली जा सकती है। यह चुनाव थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में हम आपके काम आएंगे।

इस प्राइस रेंज के कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन को रिव्यू करने के बाद हमने आपके लिए 2016 में अब तक लॉन्च किए गए बेहतरीन सेल्फी कैमरा फोन की एक सूची तैयार की है। हमने इस सूची में सिर्फ उन स्मार्टफोन को ही रखा है जिनका रिव्यू हमने किया है। इनमें से किसी भी फोन से आप फ्लैगशिप आईफोन या फिर उसके समकक्ष एंड्रॉयड फोन जैसी सेल्फी नहीं ले पाएंगे। अगर आप मार्केट में 15,000 रुपये के रेंज में बेहतरीन सेल्फी कैमरा फोन की तलाश में है तो इनमें से किसी एक को भी खरीदने पर निराश नहीं होंगे।

1. मोटो जी4 प्लस
मोटो जी4 प्लस एक बेहतरीन स्मार्टफोन है और इसका फ्रंट कैमरा सेल्फी लवर्स को खासा पसंद आएगा। 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे की परफॉर्मेंस से भी हम संतुष्ट हुए। कम रोशनी में भी स्क्रीन फ्लैश के साथ अच्छी सेल्फी आती है। हमने रिव्यू के दौरान दिन की उजाले में इस कैमरे की परफॉर्मेंस को अच्छा पाया। फोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। लेकिन कम रोशनी में इसकी परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी। हमने पाया कि दिन की रोशनी या कम रोशनी में भी कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के अच्छी क्वालिटी के वीडियो रिकॉर्ड कर पाना संभव है।

2. मी मैक्स
5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से आप अच्छी रोशनी में बेहतरीन सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा मी मैक्स के फ्रंट कैमरे से 720 पिक्सल के वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिससे शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं। यह 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। पढ़ें रिव्यू

3. शाओमी रेडमी नोट 3
जबरदस्त सफलता पाने वाले इस फोन में शाओमी ने 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। वाइड एफ/2.0 अपर्चर के साथ दिन की रोशनी में शाओमी रेडमी नोट 3 के फ्रंट कैमरा (रिव्यू) से अच्छी सेल्फी आती है। शाओमी रेडमी नोट 3 हैंडसेट 10,000 रुपये के रेंज के बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक है। इसका बेहतर वेरिएंट 11,999 रुपये में आता है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। हम आपको यही वर्ज़न खरीदने का सुझाव देंगे। रेडमी नोट 3 में वाइड एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

4. हॉनर 5सी
हॉनर 5सी में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी ली जा सकती है। फोन से ली जाने वाली सेल्फी अच्छ कलर और डिटेलिंग के साथ आती हैं। वेल-लिट सेटिंग में तस्वीरें शानदार आती हैं और कम रोशनी में ली गई तस्वीरें भी ठीक हैं। भले ही इसका कैमरा 15,000 रुपये के रेंज में सबसे बेहतरीन नहीं है, लेकिन यह टॉप 5 सूची का हिस्सा बनने के लिए काफी है। और यह फोन भी अच्छा है। पढ़ें रिव्यू

5. लेनोवो ज़ूक ज़ेड1
लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरा 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। 15,000 रुपये से कम में मिलने वाले इस फोन से बेहतरीन सेल्फी ली जा सकती है। इसके अलावा इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है। रिव्यू के दौरान हम इस फोन के कैमरे से शार्प और डिटेल तस्वीरें लेने में सफल रहे। हम कम रोशनी में भी ली गई तस्वीरों से संतुष्ट हुए। रियर कैमरे से 60 फ्रेम प्रति सेकेंड से वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।  इस तरह से यह कैमरा फोटो और वीडियो दोनों के लिए अच्छा है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और डुअल-एलईडी फ्लैश मौज़ूद हैं।

15,000 रुपये के रेंज में ये पांच बेहतरीन सेल्फी कैमरा फोन आपके लिए हैं। हमने इस सूची में उन फोन को ही शामिल किया है जिनके साथ हमने थोड़ा वक्त बिताया और उन्हें रिव्यू किया। इन फोन के अलावा ओप्पो एफ1 एस (रिव्यू) और जियोनी एस6एस (रिव्यू) का सेल्फी कैमरा भी बेहतरीन है लेकिन इसकी कीमत 15,000 रुपये से ज्यादा है। अगर आपको ऊपर दी गई सूची के फोन नहीं पसंद हैं तो आप इनके बारे में भी विचार कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि हमने इस सूची में किसी बेहतरीन सेल्फी कैमरा फोन को शामिल नहीं किया है तो हमें कमेंट बॉक्स के जरिए बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »