OnePlus 15 अगले हफ्ते हो रहा लॉन्च, 10 बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

OnePlus अगले हफ्ते ऑफिशियल स्तर पर OnePlus 15 को चीनी बाजार में पेश करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 12:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

OnePlus 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अगले हफ्ते ऑफिशियल स्तर पर OnePlus 15 को चीनी बाजार में पेश करने जा रहा है। वनप्लस 27 अक्टूबर को चीन में OnePlus 15 लॉन्च करेगा जो कि वनप्लस 13 का  अपग्रेड वर्जन है, जिसके बाद नवंबर में यह बड़े स्तर पर लॉन्च होगा। भारत में आधिकारिक साइट पर OnePlus 15 की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। हालांकि, वनप्लस ने OnePlus 14 नाम को स्किप किया है जो कि चीन में 4 नंबर को अपशकुन माना जाता है। अब लॉन्च से पहले ही हम आपको वनप्लस 15 के बारे में खास 10 बातों के बारे में बता रह हैं।

OnePlus 15 की 10 खासियतें

OnePlus 15 डिस्प्ले: OnePlus 15 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा जो कि ऐसा करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।

OnePlus 15 डिजाइन: OnePlus 15 के रियर में स्क्वाअर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जो कि पिछले मॉडल OnePlus 13s जैसा होगा। इसके अलावा कंपनी धूल पर बेस्ड सैंडस्ट्रॉम कलर भी पेश करेगी।

OnePlus 15 का बिल्ड: OnePlus 15 मेंएयरोस्पेस ग्रेड नैनो सिरेमिक मेटल फ्रेम दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस होगा।

OnePlus 15 प्रोसेसर: OnePlus 15 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Advertisement

OnePlus 15 कैमरा: OnePlus 15 इस बार OnePlus के पहले इन हाउस कैमरा इंजन DetailMax के साथ आएगा, जिसे चीन में Lumo कहा जाएगा। OnePlus इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल करेगा, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेगा।

OnePlus 15 की बैटरी: OnePlus 15 में इस साल कंपनी 7,300mAh की बड़ी बैटरी प्रदान कर रही है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

OnePlus 15 में गेमिंग: OnePlus 15 में गेमिंग के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक अलग G2 गेमिंग नेटवर्क चिप का उपयोग किया जाएगा। वहीं इसमें तेज टच रिस्पॉन्स के लिए एंड्रॉइड का पहला टच डिस्प्ले सिंक भी है।

Advertisement

OnePlus 15 में कूलिंग: OnePlus 15 में ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम और बड़ा वेपर चैंबर दिया जाएगा। OnePlus 15 में थर्मल इंसुलेशन के लिए नया ग्लेशियर सुपरक्रिटिकल एरोजेल भी मिलेगा।

OnePlus 15 का डाइमेंशन: डाइमेंशन की बात करें तो OnePlus 15 की मोटाई सिर्फ 8.1 मिमी और वजन करीबन 211 ग्राम होगा।

OnePlus 15 की कीमत: OnePlus ने अभी तक OnePlus 15 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। अफवाहों और लीक्स से पता चला है कि इसकी कीमत OnePlus 13 जैसी हो सकती है जो कि भारत में 72,999 में लॉन्च हुआ था।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.