6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन जो मिल रहे हैं सस्ते में

अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको कई स्मार्टफोन सस्ते में मिल जाएंगे। इन स्मार्टफोन में कई 6 जीबी रैम वाले हैंडसेट हैं जिन्हें सस्ते में बेचा जा रहा है।

6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन जो मिल रहे हैं सस्ते में
ख़ास बातें
  • किसी भी स्मार्टफोन की रफ्तार उसके प्रोसेसर और रैम पर निर्भर करती है
  • अब मार्केट में आपको 6 जीबी रैम वाले कई स्मार्टफोन मिल जाते हैं
  • ज़्यादा रैम वाला स्मार्टफोन खरीदते हैं तो पैसे भी ज़्यादा खर्चने होते हैं
विज्ञापन
किसी भी स्मार्टफोन की रफ्तार उसके प्रोसेसर और रैम पर निर्भर करती है। इन दोनों के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम का भी अहम योगदान होता है। लेकिन हम जब भी मार्केट में महंगे फोन खरीदने जाते हैं या प्रीमियम हैंडसेट की तलाश करते हैं तो हमारे दिमाग में प्रोसेसर और रैम ही बार-बार आते हैं। इसका अंदाज़ा स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को भी है तभी अब मार्केट में आपको 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन मिल जाएंगे। दिक्कत ये है कि जब आप इतने ज़्यादा रैम वाला स्मार्टफोन खरीदते हैं तो पैसे भी ज़्यादा खर्चने होते हैं।

और अच्छी खबर यह है कि इन दिनों त्योहारी सेल चल रहा है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको कई स्मार्टफोन सस्ते में मिल जाएंगे। इन स्मार्टफोन में कई 6 जीबी रैम वाले हैंडसेट हैं जिन्हें सस्ते में बेचा जा रहा है। इसके अलावा अमेज़न पर आप सिटी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 10 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक के कार्ड इस्तेमाल करके 10 फीसदी कैशबैक हासिल की जा सकती है।

हमने आपकी सुविधा के लिए 6 जीबी रैम से लैस चुनिंदा हैंडसेट ढूंढ निकाले हैं जिन्हें सस्ते में बेचा जा रहा है।

हॉनर 8 प्रो
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने जुलाई महीने में हॉनर 8 प्रो हैंडसेट को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त हैंडसेट की कीमत 29,999 रुपये बताई गई थी। सेल के सीज़न में यह फोन ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट के अलावा अमेज़न इंडिया पर 25,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन की ख़ासियत की बात करें तो Honor 8 Pro में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी है।
 
Honor

हॉनर 8 प्रो में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरों के लिए डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर है।

वनप्लस 3टी
वनप्लस 5 लॉन्च किए जाने के बाद भले ही कंपनी का वनप्लस 3टी हैंडसेट पुराना हो गया है। लेकिन इसकी मांग कम नहीं हुई है। अच्छी बात यह है कि सेल में इसे अमेज़न इंडिया पर 5,000 रुपये की छूट के साथ 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसमें सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है।

नूबिया ज़ेड11
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड का यह थोड़ा पुराना है। लेकिन आज की तारीख में यह 6 जीबी रैम के साथ आने वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक है। इस हैंडसेट की कीमत 29,999 रुपये है जबकि इसे अमेज़न इंडिया पर 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
 
zte nubia z11

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 में 5.5 इंच का (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी 2.5 डी बॉर्डरलेस डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 64-बिट क्वाड-कोर 14एनएम प्रोसेसर है। भारत में नूबिया ज़ेड11 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट मिलता है। बात करें कैमरे की तो ज़ेड11 के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, आईएमएक्स298 सेंसर, ओआईएस, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और 6पी लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.4, 80-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

वैसे, आप चाहें तो सैमसंग सी9 प्रो और एचटीसी यू11 को खरीदने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। ये दोनों हैंडसेट भी 6 जीबी रैम के साथ आते हैं। अफसोस कि इन हैंडसेट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, RAM, OnePlus 3T
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »