कौन सा फोन सबसे जल्दी होता है चार्ज, टेस्ट से हुआ खुलासा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 25 अगस्त 2015 14:05 IST
बैटरी चार्जिंग के मामले में कौन सा फोन बेहतर? यह जानने के लिए हाल ही में एक चार्जिंग स्पीड टेस्ट किया गया। टेस्ट के नतीजों से पता चला है कि आसुस ज़ेनफोन 2 (Asus ZenFone 2) और सैमसंग गैलेक्सी एस6 (Samsung Galaxy S6) सबसे कम चार्जिंग टाइम में ज्यादा पावर देते हैं।

Tom's Guide ने सात लोकप्रिय स्मार्टफोन पर टेस्ट किया है। इनमें Asus ZenFone 2, ऐप्पल आईफोन 6 (Apple iPhone 6), वनप्लस 2 (OnePlus 2), मोटोरोला गूगल नेक्सस 6 (Motorola Google Nexus 6), मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो (Motorola Droid Turbo), एलजी जी4 (LG G4) और सैमसंग गैलेक्सी एस6 (Samsung Galaxy S6) शामिल हैं। टेस्ट का मकसद यह जानना था कि इन हैंडसेट में सबसे तेजी से चार्ज होने वाला फोन कौन है। टेस्ट से पता चला है कि ZenFone 2 कम समय में ज़्यादा पावर देता है, हालांकि फुल चार्ज के मामले में यह Galaxy S6 से पिछड़ गया।
Advertisement

Tom's Guide ने एलेक्स क्रांज़ ने बताया, ''हमने हर फोन की बैटरी की साइज़ को ध्यान में रखा। फिर हमने यह जाना कि हर डिवाइस 15 मिनट और 30 मिनट में कितना चार्ज हो रहा है ताकि milliamps प्रति मिनट जाना जा सके।"

टेस्ट के दौरान, 5 मिनट तक चार्ज होने के बाद Zenfone 2 में 17 फीसदी बैटरी थी। यह सबसे कम समय से सबसे ज्यादा पावर है। इतने ही समय में Galaxy S6 में 11 फीसदी बैटरी पावर था। इस मामले में सबसे कमज़ोर रहा iPhone 6। डिवाइस 5 मिनट में सिर्फ 6 फीसदी चार्ज हो सका।

30 मिनट की चार्जिंग के बाद  ZenFone 2 और Galaxy S6 स्मार्टफोन 53 फीसदी चार्ज तक पहुंचे। इसके बाद Nexus 6 और LG G4, जिनमें क्रमशः 44 और 42 फीसदी पावर था। OnePlus 2 और iPhone 6 सबसे पीछे रहे, जिनमें क्रमशः 34 और 36 फीसदी का चार्ज था।

Samsung Galaxy S6 ने 80 फीसदी चार्ज होने में सबको पछाड़ दिया। फोन की बैटरी 48 मिनट में इस आंकड़े तक पहुंची। इसके बाद Asus ZenFone 2 जिसे 56 मिनट लगे। बाकी स्मार्टफोन ने 80 फीसदी चार्ज होने के लिए एक घंटे से ज्यादा का वक्त लगाया।
हालांकि, 100 फीसदी चार्ज होने में ZenFone 2 पांचवें पायदान पर चला गया। इस डिवाइस को कुल 1 घंटे 49 मिनट लगे। Galaxy S6 सबसे कम समय में पूरी तरह से चार्ज हुआ। टेस्ट नतीजों के मुताबिक इसमें 1 घंटे 22 मिनट लगे। इसके बाद नंबर LG G4, Droid Turbo और Nexus 6 का रहा। वहीं, OnePlus 2 और iPhone 6 ने 100 फीसदी चार्ज होने में सबसे ज्यादा वक्त लगाया।
टेस्ट से पता चला कि iPhone 6 में बैटरी पावर का स्तर 80 फीसदी तक पहुंचने में 1 घंटे 15 मिनट का वक्त लगा और अगले 20 फीसदी के लिए 1 घंटे 20 मिनट और।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.