Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी

इससे पहले Tecno Spark Go 3 Pro को EEC और TUV सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 17:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है
  • Tecno Spark Go 3 Pro में 5,100 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • भारत में इस वर्ष जनवरी में Tecno Spark Go 3 को लॉन्च किया गया था

भारत में Tecno Spark Go 3 को जनवरी में लॉन्च किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Tecno Spark Go 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। Tecno Spark Go 3 Pro में 5,100 mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, Tecno ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि भारत में Tecno Spark Go 3 Pro को 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट के साथ दी गई इमेजेज से इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग का संकेत मिल रहा है। यह स्मार्टफोन डार्क रेड कलर में दिख रहा है। इसके रियर पैनल में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। यह कैमरा मॉड्यूल मौजूदा Tecno Spark Go 3 से अलग है। 

इससे पहले Tecno Spark Go 3 Pro को EEC और TUV सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी दी जा सकती है। भारत में इस वर्ष जनवरी में लॉन्च किए गए Tecno Spark Go 3 में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 4 nm ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर चलता है। Tecno Spark Go 3 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके साथ डुअल LED फ्लैश दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह 2K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें AI CAM, Beauty, Portrait, Super Night, Dual Video, Pro और Panorama कैमरा मोड हैं। 

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 3G, 4G, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें Tecno का Ella वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। Tecno Spark Go 3 की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स Tecno के अन्य यूजर्स के साथ 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिना नेटवर्क के बिना भी कनेक्ट कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.